क्या ऐसे बनेगा देश विश्वगुरु ❓ शिक्षा के क्षेत्र में मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि 94,000 सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है,मोदी सरकार की अपार सफलता की पोल खोलती खबर नीति आयोग के अनुसार एक दशक में 94,000 सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है,
नई दिल्ली,नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार,पिछले एक दशक (2014-15 से 2024-25 के बीच) में देश भर में लगभग 94,000 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। इसका मतलब है कि इस अवधि के दौरान औसतन हर दिन लगभग 25 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं,
सरकारी स्कूलों की संख्या 2014-15 के 11.07 लाख से घटकर 2024-25 में 10.13 लाख रह गई है, इसी दौरान सरकारी स्कूलों में छात्रों के नामांकन में 2.26 करोड़ की कमी दर्ज की गई है।बंद होने के कारण: रिपोर्ट में इन स्कूलों के बंद होने और विलय का मुख्य कारण कम जन्म दर के चलते बच्चों की आबादी में कमी और कम नामांकन को बताया गया है।अब आप अंदाजा लगा लीजिए कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर कितनी संवेदनशील है,

