वीडियो देखिए,रायपुर,राजधानी के कापा मोवा क्षेत्र में हनुमान मंदिर तोड़े जाने के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन,मोवा-पंडरी थाने का किया घेराव,कार्रवाई पर जताया विरोध,जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
जानकारी के अनुसार,रायपुर राजधानी के कापा-मोवा क्षेत्र में हनुमान मंदिर हटाए जाने की कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मोवा-पंडरी थाने का घेराव कर कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
दरअसल नगर निगम प्रशासन द्वारा हनुमान मंदिर को हटाए जाने/कार्रवाई करने को लेकर स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों ने आक्रोश विरोध प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में महिलाओं,स्थानीय नागरिकों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।थाने का घेराव किया मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया,

