देखिए वीडियो,छत्तीसगढ़ में फिर स्कूल में शराब पार्टी,सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड स्थित किरारी हाई स्कूल में वायरल वीडियो में स्कूल परिसर के भीतर कुछ शिक्षक टेबल पर चिकन और शराब की बोतलों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड स्थित किरारी हाई स्कूल में वायरल वीडियो में स्कूल परिसर के भीतर कुछ शिक्षक टेबल पर चिकन और शराब की बोतलों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वहीँ स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल उठने के बाद भी सरकार संवेदनशील नजर नहीं आ रही है,लगातार स्कूलों से ऐसे वीडियो सामने आने के बाद बच्चों पर इसका क्या असर पड़ेगा इसके बावजूद सरकार गंभीर नहीं है,

