देखिए वीडियो,रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को और मज़बूत करने की जरूरत,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
रायपुर,कानून व्यवस्था को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल,ने कहा कि रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू हो गई है लेकिन कमिश्नर को पावर नहीं दिया गया है, अधिकारी ज्यादा हैं जवान कम है, उन्होंने कहा कि देश के सबसे तेजी से विकसित होते शहरों में से एक है। यहाँ की सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है:
रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने के फैसले का स्वागत है,लेकिन इस व्यवस्था को और अधिक सशक्त,अधिकार-संपन्न और पूरे रायपुर जिले में विस्तृत करने की आवश्यकता है। जब तक पुलिस बल में पर्याप्त संसाधन और अपराधियों में कानून का खौफ नहीं होगा, तब तक रायपुरवासियों को पूर्ण सुरक्षा का अहसास नहीं दिया जा सकता।

