बड़ी खबर,अब रायपुर छत्तीसगढ़ में हुआ पेपर लीक,
इंदिरा गांधी कृषि
विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय में लीक हुआ पेपर,सुबह 10 बजे होना था एग्जाम,8 बजे सोशल मीडिया पर आ गया था प्रश्न पत्र,देखिए पेपर,छत्तीसगढ़ में पहले भी लीक हो चुका है पेपर,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
रायपुर,नीट पेपर लीक होने के बाद केंद्र सरकार पेपर लीक को रोकने के लिए तमाम दावे कर रही है,लेकिन दूसरी ओर लगातार पेपर लीक की खबरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से पेपर लीक की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एग्जाम से पहले ही सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने लगा था। फिलहाल मामले को लेकर छात्रों ने विरोध करते हुए विश्व विद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है,

मिली जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज एंटोमोलॉजी का सेमेस्टर एग्जाम होना था। परीक्षा 10 बजे से आयोजित की गई थी, लेकिन सुबह 8 बजे ही सोशल मीडिया पर सेमेस्टर एग्जाम का पेपर वायरल होने लगा था।पेपर लीक होने की बात सामने आने के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला है।अब देखने वाली बात होगी कि प्रबंधन और सरकार पेपर लीक मामले में क्या एक्शन लेती है।
आप को बता दें कि छत्तीसगढ़ में पेपर लीक का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर लीक होने के दावे पर जमकर बवाल मचा था। 14 मार्च 2026 को 12वीं की हिंदी की परीक्षा थी,जो सफलतापूर्वक संपन्न हो गई थी। लेकिन 15 मार्च को सोशल मीडिया पर छात्र संगठनों ने पेपर लीक होने की जानकारी दी थी।मामले में माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने सिविल लाइन्स और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।सब मिलाकर ये कहा जा सकता है कि जब तक देश की सरकारें छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं होंगी तब तक देश में कहीं ना कहीं से ऐसी खबरें देखने सुनने को मिलती रहेगी,

