बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की रेड शराब,कोयला, कस्टम मिलिंग घोटाले में जाँच के सिलसिले में ED का एक्शन,सुबह दो गाड़ियों में पहुंची ED की टीम,
सुरक्षा बल समेत 8 लोग शामिल,घर के अंदर दस्तावेज खंगाल रही है,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस नेता और पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है।जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है।बताया जा रहा है कि ED की टीम सुबह ही रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित निवास पर पहुंची और घर के अंदर दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।ये छापेमारी उस वक्त हुई है,जब रामगोपाल अग्रवाल जेल में है।ईडी ने कुछ दिन पहले ही उन्हें गिरफ्तार किया था।
जानकारी के अनुसार आज सुबह सुबह ED की टीम दो अलग-अलग वाहनों में धमतरी में रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर पहुंची। टीम के साथ सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि कार्रवाई में करीब 8 सदस्य शामिल हैं।ED की टीम घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।
आप को बतादे ईडी की ये कार्यवाही शराब,कोयला, कस्टम मिलिंग घोटाले में जाँच के सिलसिले में की गई है,अब देखने वाली बात होगी कि ईडी की इस कार्यवाही में ईडी के हाथ क्या लगता है,

