देखिए वीडियो,राजधानी रायपुर में धर्मांतरण का खेल,बजरंग दल ने किया कड़ा विरोध प्रदर्शन,पुलिस को ज्ञापन सौंपकर धर्मांतरण के खिलाफ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून बनने के बाद भी धर्मांतरण होने की जानकारी बराबर देखने सुनने को मिल रही है, धर्मांतरण को लेकर ईसाई मिशनरियों द्वारा लोगों को भ्रमित करने की बात आए दिन प्रदेश भर से देखने सुनने को मिलती रहती है,जिसे लेकर बजरंग दल,हिंदू संगठन द्वारा नाराजगी जाहिर की जाती है उसके बाद भी धर्मांतरण रुकने का नाम नहीं ले रहा है,इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में एक मकान में धर्मांतरण को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। संगठन ने आरोप लगाया कि मकान के भीतर दर्जनों लोगों को धर्मांतरित करने की गतिविधियां चल रही थी।पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर विरोध जताया,इसके बाद संगठन की ओर से पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध धर्मांतरण के खिलाफ अपराध दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है,बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता खमतराई थाना पहुंच कर धर्मांतरण का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपे
बजरंग दल ने अपने ज्ञापन में आरोपों की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि जांच में अवैध धर्मांतरण के आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे,

