देखिए वीडियो,बड़ी खबर,छत्तीसगढ़ पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड निकला प्रोफेसर,11 हजार में बेचा था पेपर,6 आरोपी गिरफ्तार,साइबर जांच से खुली पूरे नेटवर्क की परतें,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
छत्तीसगढ़ रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीटशास्त्र परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है.दुर्ग के कृषि कॉलेज के प्रोफेसर को मास्टरमाइंड बताते हुए रायपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया.आरोपियों ने प्रश्नपत्र को 11 हजार रुपये में बेचा था.
पेपर लीक होने के इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड कोई छात्र नहीं,बल्कि एक कृषि कॉलेज का प्रोफेसर निकला. आरोप है कि प्रोफेसर ने परीक्षा के सीलबंद लिफाफे में छेड़छाड़ कर प्रश्नपत्र की जानकारी हासिल की और उसे 11 हजार रुपये में छात्रों को बेच दिया.रायपुर पुलिस की साइबर और क्राइम टीम ने 36 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए प्रोफेसर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 28 कृषि महाविद्यालयों में बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के एजीसीएच-221 (कीटशास्त्र) विषय की परीक्षा आयोजित होनी थी.परीक्षा शुरू होने से पहले 20 अगस्त की सुबह विश्वविद्यालय और संबंधित अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिली. इसके साथ ही छात्रों और छात्र प्रतिनिधियों ने भी व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र के कुछ सवाल वायरल होने की जानकारी दी.

