देखिए वीडियो,बड़ी खबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कचना स्थित शिव ज्वेलर्स में चोरों ने धावा बोल दिया।देर रात चोरों ने कटर मशीन से दुकान का ताला काटकर,35 तोला सोना और 1 किलो चांदी पार,पुलिस जांच में जुटी,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
राजधानी रायपुर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात की घटना को अंजाम दिया है,चोरों ने कचना स्थित शिव ज्वेलर्स में कटर मशीन से दुकान का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया। पुलिस को दी गई शिकायत में मालिक ने कहा है कि,35 तोला सोना और 1 किलो चाँदी चोर ले गए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है, पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है,
आप को बता दें इस बड़ी चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात कचना बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स को चोरों ने निशाना बनाया। देर रात चोरों ने कटर मशीन से दुकान का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

