बड़ी खबर देखिए वीडियो, छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी की दबिश,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के PA के.के चंद्रवंशी के घर सुबह 6 बजे ED की 2 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी,खंगाल रही है घर, रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित घर पर आज सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है.दो गाड़ियों में अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है.मौके पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है.सूत्रों के हवाले से जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष राम गोपाल की गिरफ्तारी के बाद केके चन्द्रवंशी का नाम सामने आने के बाद,ईडी के करीब 8 अधिकारी आज तड़के सुबह दो गाड़ियों में सवार होकर के.के.चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई के निवास पर पहुंचे. इसके बाद टीम ने घर के अंदर प्रवेश कर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की.


