बड़ी खबर,राजधानी,रायपुर के देवेन्द्र नगर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार,पुलिस की रेड में हुआ खुलासा, आपत्ति जनक वस्तुएं समेत संचालक और मैनेजर गिरफ्तार,युवतियों ने पूछताछ में संचालक एवं मैनेजर द्वारा जबरन देह व्यापार कराने का लगाया गंभीर आरोप,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
रायपुर एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रायपुर के द्वारा दिये निर्देश में एसीपी स्नेहिल साहू थाना सिविल लाइन और थाना देवेंद्र नगर की टीम के चेकिंग के दौरान थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर को चेक करने पर वहां आपत्तिजनक वस्तुएं प्राप्त हुई,साथ ही पाया गया कि स्पॉ के संचालक हरविंदर सिंग ग्रोवर निवासी, टिकरापारा एवं मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा निवासी भिलाई 3 द्वारा अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता है। स्पॉ मे कार्य करने वाली युवतियों ने भी पूछताछ में संचालक एवं मैनेजर द्वारा उनसे जबरन देह व्यापार कराना बताया गया।


