राजधानी रायपुर विधानसभा थाना की बड़ी कार्यवाही बड़े वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़:बर्खास्त पुलिसकर्मी दिनेश टंडन समेत 4 गिरफ्तार,इनोवा-बुलेट-KTM और ट्रैक्टर चोरी की कई वारदातों का किया बड़ा खुलासा,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
रायपुर, राजधानी के विधानसभा थाना प्रभारी की सक्रियता लगातार देखने सुनने को मिल रही है,जब से विधानसभा थाना प्रभारी दिगेश्वरी चौबे ने कार्यभार संभाला है,लगातार बड़ी कार्यवाही देखने को मिल रही है,इसी कड़ी में आज ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी साहिल राय समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार आरोपियों में महासमुंद का बर्खास्त पुलिसकर्मी दिनेश कुमार टंडन भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद गैरेज के बाहर से चोरी की गई इनोवा क्रिस्टा कार भी बरामद की है।
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा रायपुर के अलग-अलग स्थानों से बुलेट, KTM,एक्टिवा और स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों के अलावा दो ट्रैक्टर चोरी करने की जानकारी सामने आई है। चोरी किए गए वाहनों को अलग-अलग लोगों के माध्यम से बेचने का नेटवर्क भी सामने आया है,पुलिस अब चोरी के अन्य वाहनों की बरामदगी और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।



