कोरबा। जिले में पिछले 10 दिनों के भीतर रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग घटनाओं में युवकों की मौत का मामला सामने आया है। इनमें एक युवक की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी के पास की है। यहां रेलवे ट्रैक पर दमखांचा मड़वारानी निवासी 22 वर्षीय राज सिंह गोंड का शव कटा हुआ मिला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि जांच के दौरान परिजनों ने जानकारी दी कि राज शराब के नशे में घर पहुंचा था और घर में तोडफ़ोड़ कर रहा था। जब उसकी मां ने उसे ऐसा करने से रोका तो वह नाराज होकर ‘घर से जा रहा हूं’ कहकर निकल गया। आशंका जताई जा रही है कि गुस्से में उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।वहीं दूसरी घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर फाटक के पास की है। यहां कुछ दिन पहले रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला था। मृतक के पास से केवल घर की चाबी बरामद हुई थी। घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी रिकॉर्ड के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
Wednesday, May 20
ट्रैक में कटे एक युवक की नहीं हुई पहचान
Previous Articleऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने एक्स पर चेंज की डीपी, पाक को सख्त संदेश
Next Article कोरबा जोन में निगम ने लगाया पहला सुशासन शिविर
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

