कोरिया। जिले में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के साथ-साथ पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। जिला खाद्य द्वारा आवश्यक वस्तुओं एवं ईंधन की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही हैए ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले के विभिन्न गैस वितरकों के पास 14 मई 2026 की स्थिति में घरेलू उपयोग के 14.2 किलोग्राम वाले कुल 1187 सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं 5 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडरों की संख्या 17 है। व्यावसायिक उपयोग के 19 किलोग्राम वाले 52 सिलेंडर तथा 5 किलोग्राम वाले 167 कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध हैं। बैकुण्ठपुर क्षेत्र में गायत्री भारत गैस ग्रामीण वितरक, एचपी कोरिया गैस डिस्ट्रीब्यूटर एवं एआरके एचपी गैस एजेंसी में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार चिरमिरी क्षेत्र में एम्प कंज्यूमर चर्चा तथा सोनहत क्षेत्र में शौर्य भारत गैस ग्रामीण वितरक एवं निक्की भारत गैस एजेंसी कटगोड़ी में भी गैस का पर्याप्त भंडारण मौजूद है। जिले में पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक भी सामान्य स्थिति में है। वर्तमान में जिले में 1 लाख 93 हजार 749 लीटर पेट्रोल तथा 2 लाख 15 हजार 301 लीटर डीजल उपलब्ध है।
What's Hot
Saturday, June 13
कोरिया जिले में रसोई गैस, पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

