Author: newsindialive36@gmail.com

कारीईरान, १५ मई । क्यूबा देश पर इन दिनों ऊर्जा संकट के बादल मंडरा रहे है। वहां के ऊर्जा मंत्री विसेंटे डे ला ओ लेवी ने इस बात की पुष्टि की है कि देश में ईंधन पूरी तरह खत्म हो चुका है। हालात इतने खराब है कि देश में डीजल और ईंधन की कमी के कारण 22 घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है। यह स्थिति अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण बनी है। वहां के लोगों को फिलहाल ब्लैकआउट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस हालात में देश की राजधानी हवाना शहर में बड़े पैमाने पर विरोध…

Read More

नईदिल्ली १५ मई । सुप्रीम कोर्ट ने 2017 के उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। इससे पहले, इस मामले में सीबीआई की ओर से दायर एक अपील पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने दिल्ली हाई कोर्ट को निर्देश दिया है कि वह दो महीने के भीतर इस मामले पर नए सिरे से फैसला करे। साथ ही, शीर्ष अदालत ने स्पष्ट…

Read More

भोपाल, १५ मई । भोपाल में 10 मई की रात गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर कॉलोनी स्थित एक होटल में कथित ‘लव जिहाद’ के आरोप में एक मुस्लिम युवक को पकडक़र पीटने और हंगामा करने के बाद उन्मादी भाषण देने के आरोप में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तिवारी के खिलाफ टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि शहर में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, इसके बावजूद भीड़ जुटाना, हंगामा करना, रैली-प्रदर्शन करना और ऐसे बयान देना, जिससे…

Read More

जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र में शाम करीब 4.15 बजे 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन बाधित होते ही प्लांट की 1800 मेगावाट क्षमता वाली तीनों यूनिट एक साथ ट्रिप कर गईं। पूरे संयंत्र में अचानक ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। बायलर सेक्शन से तेज आवाजें आने लगीं, जिससे कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई। उत्पादन, कंट्रोल सिस्टम और आंतरिक गतिविधियां तत्काल प्रभावित हो गईं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि नरियरा से करीब आठ किलोमीटर दूर हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर गिरने से पावर ग्रिड फेल हुआ और पूरा संयंत्र अंधेरे में डूब गया। जेएमपीसीएल से निकलने वाली 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम…

Read More

जांजगीर-चांपा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत ग्रामीण हितग्राहियों की आजीविका सुदृढ़ करने हेतु जिले में लगातार उपयोगी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरकोट में हितग्राही श्रीमती तुलसाबाई पति रामशंकर के लिए मवेशी शेड निर्माण कार्य कराया गया, जिससे उनके पशुपालन कार्य को नई मजबूती मिली है। श्रीमती तुलसाबाई पहले अपने मवेशियों को खुले स्थान पर रखती थीं, जिससे बारिश, धूप एवं मौसम के प्रभाव से पशुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पशुओं के बीमार होने का खतरा बना रहता था तथा देखभाल में…

Read More

जांजगीर। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश के बाद खनिज माफियाओं पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को खनिज विभाग की टीम ने जैजैपुर और चन्द्रपुर क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध परिवहन में लगे 6 वाहनों को जब्त किया। खनिज अधिकारी केके बंजारे के मार्गदर्शन और खनिज निरीक्षक टुमेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में उडऩदस्ता दल ने सुबह विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम जैजैपुर और चन्द्रपुर में नाकेबंदी…

Read More

जांजगीर। जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सडक़ हादसों ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। चांपा के घठोली चौक पर तेज रफ्तार हाइवा ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। वहीं, शिवरीनारायण क्षेत्र के तुस्मा बायपास पर छोटा हाथी वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। बाराद्वार के ग्राम सरहर निवासी आकाश पटेल (22) अपनी बाइक से चांपा आया था।…

Read More

कोरबा। कोरबा जिले के सिरकी खुर्द की अंजू चौहान को बलिराम कश्यप स्मृति मेडिकल कॉलेज जगदलपुर से एमबीबीएस की डिग्री मिल गई है । साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड दीपका विस्तार परियोजना में कार्यरत लोडिंग इंस्पेक्टर मनीराम चौहान की सुपुत्री अंजू चौहान ने स्थानीय शिक्षा दीपिका से प्राप्त की । उनकी सफलता में कई समीकरण प्रभावी रहे । अंजू की उपलब्धि से ग्राम पंचायत सिरकी खुर्द गांधीनगर में खुशी है। कोयला कंपनी के अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों की पुत्री की सफलता पर प्रसन्नता जाता है और कहा की कर्मचारी कल्याण के लिए जो नीति हमने बना रखी है उसके काफी अच्छे…

Read More

कोरबा। जिले की एसईसीएल कोयला खदानों में स्थानीय लोगों की उपेक्षा कर बाहरी लोगों को रोजगार देने का आरोप लगातार लगता रहा है,इसके अलावा एच पी सी रेट नहीं देना, 8 घंटे का बजाय 12 घंटे काम लेते हुए कामगारों के शोषण जैसे अनेकों आरोप ठेका कंपनियों पर लगते रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव ( अधिवक्ता) ने आज भूविस्थापितों के साथ मिलकर गेवरा खदान में एक ठेका कंपनी का काम रुकवा दिया। इससे पहले उन्होंने एस. ई. सी. एल. गेवरा प्रबन्धन को स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ठेका कंपनी के काम…

Read More

कोरबा। भारत सरकार ने देश भर में प्राचीन संपदा और विरासत को लोगों के सामने लाने के लिए पांडुलिपी सर्वेक्षण अभियान प्रारंभ किया है। पावर और एल्युमिनियम हब कोरबा जिले में यह सर्वेक्षण कई मायने में खास बन गया। जबकि यहां लोगों के पास से हजारों वर्ष पहले की पांडुलिपी मिली। ऐसा तब संभव हुआ जब कई पीढिय़ों ने उसे सहेज कर रखा। कोरबा जिले में कल्चुरी राजाओं का शासन नवमी से लेकर ग्यारहवीं सदी में रहा। तुमान के शिव मंदिर से लेकर चैतुरगढ़ क्षेत्र की धरोहर उनके कालखंड की है। जबकि इसी कालखंड के आसपास विक्रमादित्य द्वितीय ने पाली…

Read More