What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
नईदिल्ली १५ मई । पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में किल्लत से उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा। जैसा कि अंदेशा पिछले कुछ दिनों से लगाया जा रहा था, आज सुबह छह बजे से दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है। पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढक़र 97.77 रुपये हो गई है। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया है। इस संबंध में दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल…
नई दिल्ली। कर्नाटक के विजयपुरा शहर में शुक्रवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक पुराने की छत गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गुरुनाथ बडिगेरा (35), उनकी पत्नी ज्योति बडिगेरा (28), और उनके दो बच्चे कलम्मा बडिगेरा (13) और कीर्ति बडिगेरा (9) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना विजयपुरा जिले के आलमला तालुका के मोराटागी गांव में हुई। दरअसल, इनके खुद के घर में मरम्मत का काम चलने के कारण यह लोग एक पुराने घर में किराए पर रह रहे…
मुंबई, १५ मई । बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी के साथ संपत्ति निवेश के नाम पर करीब 17.5 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने विवादित सहायक नगर आयुक्त महेश पाटील, कारोबारी निशित पटेल और अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने निशित पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उसे 19 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हबीबा जाफरी को भारी मुनाफा और सुरक्षित निवेश का लालच देकर संपत्ति और निवेश से…
कारीईरान, १५ मई । क्यूबा देश पर इन दिनों ऊर्जा संकट के बादल मंडरा रहे है। वहां के ऊर्जा मंत्री विसेंटे डे ला ओ लेवी ने इस बात की पुष्टि की है कि देश में ईंधन पूरी तरह खत्म हो चुका है। हालात इतने खराब है कि देश में डीजल और ईंधन की कमी के कारण 22 घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है। यह स्थिति अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण बनी है। वहां के लोगों को फिलहाल ब्लैकआउट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस हालात में देश की राजधानी हवाना शहर में बड़े पैमाने पर विरोध…
नईदिल्ली १५ मई । सुप्रीम कोर्ट ने 2017 के उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित करने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। इससे पहले, इस मामले में सीबीआई की ओर से दायर एक अपील पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने दिल्ली हाई कोर्ट को निर्देश दिया है कि वह दो महीने के भीतर इस मामले पर नए सिरे से फैसला करे। साथ ही, शीर्ष अदालत ने स्पष्ट…
भोपाल, १५ मई । भोपाल में 10 मई की रात गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के गौतम नगर कॉलोनी स्थित एक होटल में कथित ‘लव जिहाद’ के आरोप में एक मुस्लिम युवक को पकडक़र पीटने और हंगामा करने के बाद उन्मादी भाषण देने के आरोप में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तिवारी के खिलाफ टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि शहर में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, इसके बावजूद भीड़ जुटाना, हंगामा करना, रैली-प्रदर्शन करना और ऐसे बयान देना, जिससे…
जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र में शाम करीब 4.15 बजे 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन बाधित होते ही प्लांट की 1800 मेगावाट क्षमता वाली तीनों यूनिट एक साथ ट्रिप कर गईं। पूरे संयंत्र में अचानक ब्लैकआउट की स्थिति बन गई। बायलर सेक्शन से तेज आवाजें आने लगीं, जिससे कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई। उत्पादन, कंट्रोल सिस्टम और आंतरिक गतिविधियां तत्काल प्रभावित हो गईं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि नरियरा से करीब आठ किलोमीटर दूर हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर गिरने से पावर ग्रिड फेल हुआ और पूरा संयंत्र अंधेरे में डूब गया। जेएमपीसीएल से निकलने वाली 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम…
जांजगीर-चांपा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत ग्रामीण हितग्राहियों की आजीविका सुदृढ़ करने हेतु जिले में लगातार उपयोगी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरकोट में हितग्राही श्रीमती तुलसाबाई पति रामशंकर के लिए मवेशी शेड निर्माण कार्य कराया गया, जिससे उनके पशुपालन कार्य को नई मजबूती मिली है। श्रीमती तुलसाबाई पहले अपने मवेशियों को खुले स्थान पर रखती थीं, जिससे बारिश, धूप एवं मौसम के प्रभाव से पशुओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पशुओं के बीमार होने का खतरा बना रहता था तथा देखभाल में…
जांजगीर। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश के बाद खनिज माफियाओं पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को खनिज विभाग की टीम ने जैजैपुर और चन्द्रपुर क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध परिवहन में लगे 6 वाहनों को जब्त किया। खनिज अधिकारी केके बंजारे के मार्गदर्शन और खनिज निरीक्षक टुमेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में उडऩदस्ता दल ने सुबह विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम जैजैपुर और चन्द्रपुर में नाकेबंदी…
जांजगीर। जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सडक़ हादसों ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। चांपा के घठोली चौक पर तेज रफ्तार हाइवा ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। वहीं, शिवरीनारायण क्षेत्र के तुस्मा बायपास पर छोटा हाथी वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। बाराद्वार के ग्राम सरहर निवासी आकाश पटेल (22) अपनी बाइक से चांपा आया था।…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
