What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
आलिया भट्ट अब कान फिल्म फेस्टिवल में रंग जमाने पहुंच चुकी हैं। अभिनेत्री ने ओपनिंग सेरेमनी में लॉरियल पेरिस की एंबेसडर के रूप में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। पहले तो उन्होंने अपने बार्बी लुक से फैंस को घायल किया और अब अपने दूसरे लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें वह पीच कलर का बॉडी-हगिंग गाउन पहने नजर आ रही हैं और यह लुक उन पर बेहद जंच रहा था। रिया कपूर द्वारा स्टाइल किए गए तमारा राल्फ के कस्टम मेड गाउन में आलिया बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल लग रही थीं। कान्स में पहले लुक से…
आज के समय में सोशल मीडिया कलाकारों के लिए यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां लोकप्रियता भी मिलती है और आलोचना भी। एक तरफ जहां फैंस अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ पाते हैं, वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन ट्रोलिंग भी तेजी से बढ़ रही हैं। इसी मुद्दे पर अब अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपनी बेबाक राय रखी। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभाव और उससे दूरी बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। रकुल प्रीत सिंह ने कहा, एक कलाकार के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह सोशल मीडिया पर चल रहे शोर और लगातार आने…
कोरिया। जिले में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के साथ-साथ पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। जिला खाद्य द्वारा आवश्यक वस्तुओं एवं ईंधन की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही हैए ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले के विभिन्न गैस वितरकों के पास 14 मई 2026 की स्थिति में घरेलू उपयोग के 14.2 किलोग्राम वाले कुल 1187 सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं 5 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडरों की संख्या 17 है। व्यावसायिक उपयोग के 19 किलोग्राम वाले 52 सिलेंडर तथा 5 किलोग्राम…
एमसीबी। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विगत दिवस चिरमिरी एवं खडग़वां क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों, संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों का व्यापक दौरा कर विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं तथा जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत कलेक्टर द्वारा चिरमिरी स्थित मंगल भवन के निरीक्षण से हुई। यहां उन्होंने भवन में आयोजित होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों की जानकारी लेते हुए उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान साउंड सिस्टम की स्थिति…
सूरजपुर। रोड रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस की पैनी नजर ने नशे के उस खेल का पर्दाफाश कर दिया, जो युवाओं की नसों में जहर घोलने की तैयारी में था। अम्बिकापुर-दुर्ग ट्रेन से उतरकर स्टेशन के बाहर खड़े एक युवक की घबराहट और भागने की कोशिश ने पूरा राज खोल दिया। सूरजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा और उसके झोले से 75 हजार रुपये कीमत के 100 नशीले इंजेक्शन बरामद किए, जिनमें एविल और रेक्सोजेसिक इंजेक्शन शामिल हैं। पकड़ा गया आरोपी मदनेश्वर प्रसाद पिता स्वर्गीय राम रतन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुर चौकी बसदेई का रहने वाला…
एमसीबी, जनकपुर। गुरुवार को स्टेट बैंक से लगभग 20 मीटर की दूरी पर सडक़ किनारे खड़ी कार का शीशा तोडक़र सवा चार लाख रुपए चोरों ने पलक झपकते ही पार कर दिया। दिन दहाड़े चोरी के इस घटना की जानकारी होते ही नगर में हडक़ंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही जनकपुर पुलिस ने मौका निरीक्षण एवं सीसी कैमरा से संदेहियो की पहचान कर लेने का दावा करते हुए तलाश में जुट गयी है। इधर एमसीबी पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों पर 05 हजार का इनाम घोषित किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार एमसीबी जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में दिन…
एमसीबी, जनकपुर। मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के केल्हारी परिक्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार, तेंदुपत्ता भुगतान, ग्रामीणों के शोषण को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण मनेंद्रगढ़ के तत्वावधान में गुरुवार को वन परिक्षेत्र कार्यालय केल्हारी का घेराव कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वन विभाग पर भ्रष्टाचार, ग्रामीणों के शोषण, तेंदूपत्ता भुगतान में देरी तथा भालू हमले के पीडि़तों की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि साठ हजार महुआ पेड़ लगाने के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया गया है।…
नईदिल्ली, १५ मई । सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से धनंजय लोखंडे और दूसरी पुणे से मनीषा वाघमारे है। सीबीआई अभी तक सात आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। दो दिन की जांच में प्रश्नपत्र की मूल कापी पुणे से लीक होने की बात सामने आ रही है, जिसे बाद में वाट्सएप के जरिये से नासिक, जयपुर और गुरुग्राम तक वितरित किया गया।सीबीआई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के किसी अंदरूनी व्यक्ति की इस मामले में संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच के सिलसिले…
कोलकाता, १५ मई । मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बड़ा राजफाश हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि एक महीने पहले से हत्या की साजिश रची गई थी। सिग्नल नामक ऐप पर हत्यारों ने साजिश रची थी। इसी ऐप पर वे बातचीत किया करते थे और एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे। पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर एक और सरगना का पता लगाया है। उसने ही तय किया था कि चंद्रनाथ की हत्या कब और कैसे होगी। सुपारी किलरों को हत्या के लिए 70 लाख रुपये दिए…
कौशांबी। करारी क्षेत्र के महाराजगंज गांव के समीप गुरुवार रात भीषण सडक़ हादसा हुआ। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक ही बाइक पर सवार चाचा-भतीजों समेत चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक अन्य रिश्तेदार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटना से पीडि़त परिवार में कोहराम मच गया है। करारी के धनपरा गांव निवासी 26 वर्षीय आकाश पुत्र पृथ्वी अपने भतीजों 21 वर्षीय राहुल पुत्र महेश, 19 वर्षीय अमन पुत्र केशन, थांभा निवासी रिश्तेदार एक रिश्तेदार व मध्य प्रदेश के…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
