What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
कांकेर: थाना कोयलीबेड़ा पुलिस, डीआरजी टीम और बीएसएफ के संयुक्त अभियान में कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती जंगल क्षेत्र से नक्सलियों का बड़ा डम्प बरामद किया गया है। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से IED समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त की और एक प्रेशर कुकर IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन, बीएसएफ डीआईजी और कांकेर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत की गई। लगातार सर्चिंग के दौरान डोमांज, आमाकोल और गट्टाकाल के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में यह बरामदगी हुई। बरामद सामग्री में 50…
छत्तीसगढ़: रांची और रायपुर से जुड़े कथित 100 करोड़ रुपये के निवेश घोटाले में नया मोड़ सामने आया है। आसन स्टील्स और आशीर्वाद एसोसिएट्स से जुड़े भगोड़े निदेशकों पर अब निवेशकों और व्यापारियों को धमकाने के आरोप लगे हैं। मामले में रांची सत्र न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद झारखंड पुलिस की विशेष टीम रायपुर में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस कचना स्थित आनंदम वर्ल्ड सिटी समेत कई संभावित ठिकानों पर निगरानी कर रही है। पीड़ित व्यापारियों का आरोप है कि जब उन्होंने निवेश और उधार की रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने उन्हें…
कोरबा। बालकोनगर थाना क्षेत्र के दोन्द्रों संगम नगर में युवती के पिता पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी साहिल मासी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने उस मास्टरमाइंड को भी सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है, जिसने वारदात के लिए देसी कट्टा उपलब्ध कराया था। आरोपी विवेक राजपूत घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसे पुलिस की विशेष टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। विवाद के बाद कट्टा से फायरिंग, इलाके में फैल गई थी दहशत यह पूरी वारदात 19 फरवरी को हुई थी। साहिल मासी नामक…
कोरबा। शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में इन दिनों अनुशासन और राष्ट्र सेवा का जज्बा परवान चढ़ रहा है। 1 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी, कोरबा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक एवं संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को शिविर में ‘यातायात की पाठशाला’ लगाई गई, जिसमें भविष्य के इन प्रहरियों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में कोरबा ट्रैफिक पुलिस की टीम विशेष रूप से पहुंची थी। एएसआई मनोज राठौर के नेतृत्व में पहुंची…
कोरबा जिले के सभी नगरीय निकायों में जल्द प्रारंभ होगा सर्वे रायपुर/कोरबा 14 मई : छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने राज्य के नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले आवासहीन परिवारों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है। शासन ने वर्षों से काबिज आवासहीनों को आवासीय पट्टा देने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। इस संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 15 अगस्त 2026 तक पूरी होगी सर्वे रिपोर्ट शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, “छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्र के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति…
कोरबा। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘क्वालिटी संकल्प’ के 12 महीने पूरे कर लिए हैं। यह बालको के सभी उत्पादों में ‘जीरो डिफेक्ट’ गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यस्थल पर गुणवत्ता-केंद्रित सोच विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। बालको में उत्पादन के हर चरण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। ‘क्वालिटी संकल्प’ के अंतर्गत पिछले एक वर्ष में व्यक्तिगत जिम्मेदारी, त्रुटि रोकथाम, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन, दोषों की रोकथाम, मूल कारणों की पहचान, लीन प्रबंधन और डेटा आधारित निर्णय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया।…
[pdf-embedder url="https://newsindialive36.com/wp-content/uploads/14.05.2026.pdf%22] Download
नई दिल्ली। केरलम में वीडी सतीशन होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने नाम की घोषणा की है। 4 मई को परिणाम आने के बाद से सीएम के नाम को लेकर कई अटकलें चल रही थी। इसको लेकर आज अंतिम निर्णय ले लिया गया।
जालंधर 14 मई। जालंधर स्थित बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर 5 मई की रात हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार इस आतंकी साजिश के मुख्य संदिग्ध को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के इनपुट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई। जांच एजेंसियों को इस मामले के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और उसके खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े मिले हैं। ब्लास्ट करवाने का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी…
वाशिंगटन-चीन १४ मई । अमेरिका और चीन के बीच ताइवान को लेकर तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साफ चेतावनी दी है कि अगर ताइवान के मुद्दे को सही तरीके से नहीं संभाला गया, तो दोनों देशों के बीच टकराव और यहां तक कि संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। चीनी सरकारी मीडिया शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने कहा कि ताइवान का मुद्दा चीन-अमेरिका संबंधों की सबसे संवेदनशील और अहम कड़ी है।…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
