What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
नईदिल्ली १४ मई । भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी के विदेशी दौरों और उन पर हुए भारी-भरकम खर्च को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पात्रा ने राहुल गांधी की घोषित आय और उनके विदेश दौरों पर हुए कथित खर्च के बीच के बड़े अंतर को उजागर करते हुए यह पूछा है कि आखिर इन यात्राओं के लिए फंडिंग का स्रोत क्या है। संबित पात्रा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि साल 2004 से 2026 के…
लखनऊ, १४ मई । उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी-पानी की चपेट में आने से अलग-अलग जिलों में 96 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। सबसे ज्यादा वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल में लोगों की मौत हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान और टीन शेड उड़ गए, वहीं, फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश और धूल भरी आंधी…
भुवनेश्चर, १४ मई । एक चिंताजनक घटनाक्रम में अब ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर भी ईंधन संकट की चपेट में आ गई है। कल्पना स्क्वायर स्थित भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप अचानक ईंधन की कमी के कारण बंद रहा, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर के कई निवासी जब पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पहुंचे तो वहां ‘नो डीजल’ का बोर्ड लगा मिला और पूरा पंप बंद था। एक वाहन चालक ने नाराजगी जताते हुए कहा, मैं अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने आया था, लेकिन कर्मचारियों ने शाम को आने को कहा। मैं दो…
पश्चिमी दिल्ली १४ मई । पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में बस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक प्राइवेट बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रानी बाग थाने में बीएनएस की धारा 64(1), 70(1), 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच…
नई दिल्ली। गुजरात में देर रात चोटिला-राजकोट हाईवे पर एक भीषण दुर्घटना हो गई। राजकोट से चोटिला जा रही एक निजी बस और डामर से लदे एक ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सुरेंद्रनगर के चोटिला स्थित खोलिया गांव के पास हाईवे पर देर रात एक निजी बस और डामर से लदे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। ट्रक का टायर फटने के कारण पीछे से आ रही निजी बस उससे टकरा गई। डिप्टी…
नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पाया है कि, लीक हुआ प्रश्न पत्र यश यादव नाम के एक आरोपी के जरिए राजस्थान पहुंचा था। सूत्रों ने बताया कि पेपर के लिए छात्रों से दो से पांच लाख रुपये तक की रकम वसूली गई थी। सूत्रों की माने तो, यश यादव की जान-पहचान एक अन्य आरोपी विकास बिवाल से थी। जांच में पता चला है कि विकास बिवाल के पिता, दिनेश बिवाल ने ही NEET-UG प्रश्न पत्र की हार्ड कॉपी को स्कैन किया था और उसे PDF में बदला था। इसके बाद…
कोलकाता, १४ मई । बंगाल में अब सार्वजनिक स्थानों पर पशु वध करना न केवल धार्मिक या सामाजिक वर्जना है, बल्कि कानूनन एक संगीन अपराध की श्रेणी में आएगा। कलकत्ता हाई कोर्ट के कड़े रुख के बाद, राज्य की नई भाजपा सरकार ने पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण अधिनियम, 1950 को सख्ती से लागू करने के लिए नई अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले के साथ ही राज्य में खुले में पशु बलि या वध की परंपराओं और अवैध बूचडख़ानों पर लगाम कसने की तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी आठ सूत्रीय अधिसूचना में स्पष्ट…
जांजगीर। इमली घाट निवासी एजेंट कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ कांतु पर लाखों रुपए की हेराफेरी के आरोप लगे हैं। बुधवार को आक्रोशित हितग्राहियों ने आरोपी के घर का घेराव कर अपनी जमा रकम वापस दिलाने की मांग की। कुछ समय के लिए लोग घर के सामने धरने पर भी बैठ गए। पीडि़तों का आरोप है कि आरोपी ने पोस्ट ऑफिस की योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर घर-घर जाकर लोगों से हर महीने पैसे वसूले। ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों ने उस पर भरोसा कर अपनी जमा पूंजी सौंपी, लेकिन जब वे पोस्ट ऑफिस पहुंचे तो खातों में पैसा जमा…
जांजगीर-चांपा। जिले के भवंतरा गांव में बुधवार देर रात एक ही परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और नाती-नातिन शामिल हैं, जिनकी लाशें निर्माणाधीन मकान में खाट पर मिली हैं। घटना का पता गुरुवार सुबह तब चला, जब वहां पहुंचे मिस्त्री ने मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के शव देखे। पुलिस संपत्ति विवाद में मर्डर की आशंका जता रही है। मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम जांच कर रही है, वहीं पड़ोस के एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।…
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोशिएशन का द्वितीय प्रान्तीय अधिवेशन दिनांक 17 मई 2026 रविवार को आर्या मैरिज गार्डन मां मनका दाई परिसर खोखरा में व्यास कश्यप विधायक जांजगीर-चांपा के मुख्य आतिथ्य, पी.आर. यादव प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. पेंशनर्स एसोसिएशन की अध्यक्षता, उमेश मुदलियार प्रान्तीय महामंत्री छ.ग. पेंशनर्स एसोशिएशन, डॉ काशी प्रसाद राठौर वरिष्ठ चिकित्सक व जिला संरक्षक, एवं लखन लाल थवाईत, जिला संरक्षक पेंशनर्स एसोशिएशन जिला-जांजगीर-चांपा के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होगा। इस अधिवेशन में प्रदेश के प्रान्तीय पदाधिकारीगण, पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला अध्यक्षगण, तहसील ब्लाक अध्यक्षगण, अपने-अपने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में पेंशनर हित…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
