नईदिल्ली १४ मई ।
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी के विदेशी दौरों और उन पर हुए भारी-भरकम खर्च को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पात्रा ने राहुल गांधी की घोषित आय और उनके विदेश दौरों पर हुए कथित खर्च के बीच के बड़े अंतर को उजागर करते हुए यह पूछा है कि आखिर इन यात्राओं के लिए फंडिंग का स्रोत क्या है। संबित पात्रा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि साल 2004 से 2026 के बीच राहुल गांधी ने 54 व्यक्तिगत (निजी) विदेश यात्राएं की हैं। उन्होंने दावा किया कि इन यात्राओं पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिसमें कोई भी आधिकारिक सरकारी या संसदीय दौरा शामिल नहीं है।
पात्रा ने राहुल गांधी के चुनावी हलफनामों का जिक्र करते हुए कहा कि आकलन वर्ष 2013-14 से 2022-23 तक फॉर्म 26 के हलफनामों में उनके द्वारा घोषित आय के विवरण के आधार पर, 10 वर्षों में उनकी कुल घोषित आय 11 करोड़ रुपये थी। ऐसे में सवाल उठता है कि जब आय 11 करोड़ रुपये थी, तो विदेशी यात्राओं पर 60 करोड़ रुपये कैसे खर्च किए गए।
Wednesday, May 20
कमाई 11 करोड़ तो खर्च 60 करोड़ कैसे, राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर बीजेपी ने उठाए सवाल
Previous Articleभारी बारिश, आंधी और पेड़ गिरने से 96 लोगों की मौत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

