नई दिल्ली। गुजरात में देर रात चोटिला-राजकोट हाईवे पर एक भीषण दुर्घटना हो गई। राजकोट से चोटिला जा रही एक निजी बस और डामर से लदे एक ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सुरेंद्रनगर के चोटिला स्थित खोलिया गांव के पास हाईवे पर देर रात एक निजी बस और डामर से लदे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। ट्रक का टायर फटने के कारण पीछे से आ रही निजी बस उससे टकरा गई। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस स्स् भदौरिया ने बताया कि यह घटना चोटीला-राजकोट नेशनल हाईवे पर संगानी गाँव के पास रात करीब 1.30 बजे हुई। यह निजी लग्जरी बस अहमदाबाद से राजकोट की ओर जा रही थी, तभी यह अपने आगे चल रहे डामर से भरे एक टैंकर से टकरा गई। चोटीला के पास टक्कर के बाद बस में आग लग गई। भदौरिया ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से कई को बचा लिया गया। मकवाना ने बताया कि घायलों को राजकोट सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए चोटीला रेफरल अस्पताल भेज दिया गया है।
सूचना मिलने पर, दमकल की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
Wednesday, May 20
ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, चार लोगों की मौत, 10 घायल
Next Article बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

