Author: newsindialive36@gmail.com

कोरबा। अपने दोस्तों के साथ नहाने गए 24 वर्षीय निखिल सिंह का शव पिछली मध्य रात्रि अहिरन नदी में मिल गया। इससे पहले एनडीआरएफ ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया लेकिन आधे-अधूरे संसाधन के साथ पहुंची टीम को विभाग को 4.30 बजे ऑपरेशन समेटना पड़ गया। 12 मई को कुसमुंडा विकास नगर निवासी निर्मल ठाकुर का पुत्र निखिल सिंह अपने 3-4 दोस्तों के साथ आईबीपी के पास अहिरन नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह डूबकर लापता हो गया। उसके साथियों ने पुलिस को अवगत कराया। कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय ने गोताखोरों के साथ खोजबीन की लेकिन कोई…

Read More

परित्यक्ता की रूकी पेंशन का मामला, जिपं सीईओ सख्त कोरबा। सुशासन तिहार के बीच कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक निर्वाचित पंच ने किसी और से नहीं बल्कि परित्यक्ता गायत्री प्रजापति से 9 हजार रुपए ऐंठ लिए। उसकी रूकी पेंशन के लिए इसे जरूरी बताया गया। मामले की शिकायत के बाद सीईओ जिला पंचायत ने लेखा परीक्षक सहित तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसे जांच करने कहा गया है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने आर्थिक मनमानी और भ्रष्टाचार जैसे मामलों में सख्ती बरतने की नीति बना रखी है। ढाई साल के कार्यकाल में इस तरह की शिकायतों…

Read More

कोरबा। सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। कोरबा निवासी मेहुल गुप्ता ने 96.6 प्रतिशत अंक अर्जित करने के साथ कोरबा जिले में टॉपर्स का स्थान बनाया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल बाल्को नगर के क्षेत्र मेहुल गुप्ता ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी विषयों में अपनी योग्यता को प्रदर्शित किया और शत प्रतिशत अंकों के नजदीक पहुंचने की कोशिश की। डेकान डाटा प्रतिष्ठान के संचालक प्रेमप्रकाश गुप्ता के पुत्र के शानदार प्रदर्शन प्राचार्य कैलाश पवार और शिक्षकों सहित परिजनों ने खुशी जताई। मेहुल के पिता ने बताया कि हमने विद्यार्थी…

Read More

रामानुजगंज। रामानुजगंज आईपीएस विमल कुमार वैश्य ने रामानुजगंज स्थित 12वीं बटालियन के सेनानी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पूरे बटालियन परिसर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुशासन, बेहतर कार्य संस्कृति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। साथ ही बटालियन की गतिविधियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपने पत्नी के साथ मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माथा टेककर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना…

Read More

सूरजपुर। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कुपोषण नियंत्रण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बाल विवाह रोकथाम, आंगनबाड़ी संचालन तथा अधोसंरचना से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित महिला बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने जिले में अल्पवजन एवं कुपोषित बच्चों की स्थिति की जानकारी लेते हुए बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को रेडी टू ईट खाद्य सामग्री वितरण…

Read More

एमसीबी। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने नगर क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का व्यापक निरीक्षण कर विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं एवं जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शहर की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप पेयजल व्यवस्था, यातायात सुधार, शहरी अधोसंरचना एवं भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत शहर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से हुई, जहां कलेक्टर महोदया ने पेयजल शोधन प्रक्रिया, वितरण व्यवस्था एवं गुणवत्ता नियंत्रण की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च…

Read More

मनेन्द्रगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक युवक को अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन करते गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना नंबर प्लेट की स्कूटी में शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 9 लीटर अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (आईपीएस) के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा…

Read More

एमसीबी,जनकपुर। नगर पंचायत जनकपुर के विभिन्न वार्डों में नगर सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्व ठेकेदार के माध्यम से लगवाया गया स्ट्रीट लाइट में गुणवत्ता की कमी से आए दिन खराब रहती है, जिससे वार्डवासी अँधेरे में रहने को मजबूर हो रहे है। वहीं वार्डवासियों में नाराजगी देखकर नगर पंचायत जनकपुर के वार्ड क्रमांक 01 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की वार्ड पार्षद मालती मदन तिवारी के नेतृत्व में वार्डवासियों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भरतपुर को सौंपकर बताए कि नगर पंचायत द्वारा वार्ड में लगवाया गया स्ट्रीट लाइट आए दिन खराब होकर बंद हो जाती है। स्ट्रीट लाइट…

Read More

गायिका और अभिनेत्री सोफी चौधरी इन दिनों चर्चित टॉक शो फेमसली फिट विद सोफी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सोफी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी टीम के लिए पोस्ट किया। सोफी चौधरी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वे बॉलीवुड के सेलेबस के साथ नजर आ रही हैं। दर्शकों की तरफ से शो को मिल रहे अपार प्यार ने सोफी को भावुक कर दिया। उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया कि इस शो को बनाने का उद्देश्य लोगों को फिटनेस की तरफ जागरुक करना और सेलेब्स के जीवन की बातें सभी के सामने लाना है।…

Read More

हिंदी क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज लुक्खे से अभिनेत्री पलक तिवारी और मशहूर रैपर अर्पण कुमार चंदेल (किंग) ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है। दोनों को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सीरीज में पलक ने किंग (एमसी बदनाम) की बहन सनोबर का किरदार निभाया है। पलक ने इंस्टाग्राम पर किंग के लिए एक खास पोस्ट किया। इसमें पलक और किंग तरह-तरह के पोज देते नजर आए। पलक ने किंग की सराहना करते हुए लिखा, मेरे लिए हमेशा निहाल (किंग के किरदार का नाम) और दुनिया के लिए एमसी बदनाम। मेरे लिए हमेशा अर्पण और दुनिया के लिए किंग…

Read More