कोरबा। अपने दोस्तों के साथ नहाने गए 24 वर्षीय निखिल सिंह का शव पिछली मध्य रात्रि अहिरन नदी में मिल गया। इससे पहले एनडीआरएफ ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया लेकिन आधे-अधूरे संसाधन के साथ पहुंची टीम को विभाग को 4.30 बजे ऑपरेशन समेटना पड़ गया।
12 मई को कुसमुंडा विकास नगर निवासी निर्मल ठाकुर का पुत्र निखिल सिंह अपने 3-4 दोस्तों के साथ आईबीपी के पास अहिरन नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह डूबकर लापता हो गया। उसके साथियों ने पुलिस को अवगत कराया। कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय ने गोताखोरों के साथ खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाला। खबर के अनुसार जरूरी उपकरण की कमी के साथ ही शाम को ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने से रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा।
बताया गया कि निखिल के सही-सलामत मिलने की उम्मीद में परिजन और पड़ोसी रात भर अहिरन के किनारे बैठे रहे। 12 बजे के आसपास उन्होंने शव को नदी में तैरती स्थिति में देखा। परिजनों की नजर पड़ते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुसमुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे स्श्वष्टरु अस्पताल की मर्चुरी में भिजवा दिया है। आज (गुरुवार) शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने कहा- बच्चों पर रखें नजर
ग्रीष्मकाल में टाइमपास से लेकर अपने शौक पूरे करने के लिए बच्चों से लेकर युवा और अन्य लोग नदी-तालाबों का रूख कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि इस तरह की स्थिति में खासतौर पर बच्चों पर नजर रखना जरूरी है। ऐसा होने पर बेहतर निगरानी हो सकती है और घटनाओं को रोका जा सकता है।
What's Hot
Saturday, June 13
अहिरन में डूबे निखिल का शव आधी रात को मिला
Previous Articleअफसरों के नाम से पंच ने वसूले 9 हजार, तीन दिन में होगी जांच
Next Article आईसीडीएस में हटेंगे अनावश्यक वाहन
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

