Author: newsindialive36@gmail.com

तिरूवनंतपुरम, १३ मई । पुदुचेरी की राजनीति के दिग्गज नेता और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के संस्थापक एन रंगासामी ने बुधवार को पांचवीं बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लोक निवास में आयोजित एक समारोह में उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने रंगासामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रंगासामी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की। रंगासामी के साथ एनडीए गठबंधन के दो अन्य प्रमुख नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसमें क्षेत्रीय पार्टी से मल्लाडी कृष्ण राव और भारतीय जनता पार्टी के ए नमस्सिवयम शामिल हैं। मल्लाडी कृष्ण राव ने तेलुगु में शपथ…

Read More

नई दिल्ली 13 मई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे के पास रेड बर्ड एविएशन का एक ट्रेनिंग विमान ने क्रैश-लैंडिंग की। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। बताया जा रहा है कि कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 8.50 बजे हवाई अड्डे से सटे गोजुबावी गांव के पास हुई। गिल ने कहा, आज सुबह करीब 8.50 बजे रेड बर्ड एविएशन का एक ट्रेनिंग विमान बारामती हवाई अड्डे से सटे गोजुबावी गांव के पास क्रैश-लैंड हो…

Read More

नईदिल्ली १३ मई । तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार के बहुमत हासिल कर लिया है। फ्लोर टेस्ट के दौरान कई विपक्षी और सहयोगी दलों ने खुलकर TVK सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया। कांग्रेस ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान विजय सरकार का समर्थन करने की घोषणा की। वहीं सीपीआईएम ने भी सदन में टीवीके सरकार के पक्ष में खड़े होने की बात कही। सीपीआई ने भी टीवीके सरकार को समर्थन देने की घोषणा की। इसके अलावा वीसीके ने भी फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को समर्थन देने का एलान किया। हालांकि…

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले के वेल्लाकोविल के पास बुधवार तडक़े करूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार की लॉरी से टक्कर हो गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना वेल्लाकोविल में करूर राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस चौकी के पास तब हुई जब अधिकारी सडक़ के बीच में लगे डिवाइडर से टकराई एक लॉरी को हटाने में लगे हुए थे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कांस्टेबल रविचंद्रन लॉरी चालक के साथ मिलकर वाहन को हटाने में मदद कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Read More

लखनऊ, १३ मई । उत्तर प्रदेश के बड़ी खबर है। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सबको हैरत में डाल दिया। प्रतीक 38 साल के थे। शुरुआती जानकारी मिली है कि सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि बुधवार को प्रतीक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अभी तक प्रतीक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। मुलायम सिंह के…

Read More

अकलतरा। छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड  के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सौरभ सिंह ने अकलतरा नगर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने बड़ी पहल की है। उन्होंने जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड को पत्र लिखकर शहर के प्रमुख चौकों में हाई मास्ट लाइट एवं 20 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने का अनुरोध किया है। सौरभ सिंह द्वारा भेजे गए पत्र में अकलतरा नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल- शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक एवं महाराणा प्रताप चौक में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा निगरानी व्यवस्था के अभाव का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा है कि इन स्थानों पर…

Read More

जांजगीर। सुशासन तिहार के तहत जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम भड़ेसर और नगर पंचायत नवागढ़ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। ग्राम भड़ेसर के शिविर में 716 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 690 मांग और 26 शिकायत से जुड़े रहे। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने भड़ेसर पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। शिविर में ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में आवास, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया गया।महिला स्व-सहायता समूहों को…

Read More

कोरबा। जागृति क्लब एसईसीएल ढ़ेलवाडीह (कोरबा क्षेत्र) द्वारा मातृ दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं मंगल वंदना के साथ शुरू हुआ, जिससे पूरा सभागार श्रद्धा संस्कृति और आत्मिकता के प्रकाश से आलोकित हो उठा। समारोह में मातृत्व की महिमा नारी सम्मान एवं भारतीय संस्कृति में मां के सर्वोच्च स्थान को अत्यंत मार्मिक एवं साहित्यिक शब्दों में अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं का गुलदस्ता श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सोनिया खूंटे, कौशिल्या कंवर,…

Read More

जांजगीर-चांपा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2026 जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप विभिन्न विभागों द्वारा शिविरों में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम भड़ेसर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम भड़ेसर निवासी श्री गोरेलाल बरेठ ने किसान किताब नहीं होने की समस्या लेकर शिविर में आवेदन लेकर पहुचे। उन्होंने बताया कि किसान किताब के अभाव में उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी…

Read More

कोरबा। जिले में कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा रेंज में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। यहां के मेड़उड़ पहाड़ में 48 की संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों के दल में से कुछ हाथी पहाड़ से नीचे उतरकर क्षेत्र में स्थित ग्रामीणों के बाड़ी को निशाना बना रहे हैं और उत्पात मचाकर वहां लगे सब्जी के पौधों को तहस-नहस कर दे रहे हैं जिससे ग्रामीण काफी हलाकान हैं। बीती रात पुन: एक दर्जन से अधिक हाथी झुंड से अलग हुए और पहाड़ से नीचे उतरकर जटगा में दो ग्रामीणों के बाड़ी को उजाड़ दिया। यहां लगे सब्जी के…

Read More