What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
रायपुर. केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और अनेक स्वतंत्र संगठनों के संयुक्त आव्हान पर देश भर में असंगठित श्रमिकों पर जारी शोषण और दमन के खिलाफ मंगलवार को राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया. इस दौरान नोयडा सहित दिल्ली-एनसीआर में गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई की मांग की. इस क्रम में मंगलवार शाम राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में ट्रेड यूनियनो के संयुक्त मंच के नेतृत्व में श्रमिकों और कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान संपन्न विरोध सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त मंच के संयोजक, आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का. धर्मराज महापात्र ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मानेसर,…
काठमांडू, १३ मई । नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को जबरदस्त कानूनी झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने शाह की सरकार के सिविल सर्विस ट्रेड यूनियनों और यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों को भंग करने के फैसलों पर रोक लगा दी है। इसे उन्होंने अध्यादेशों के जरिए लागू किया था। सुप्रीम कोर्ट के ये दो आदेश ऐसे समय में आए जब कर्मचारी और छात्र संगठन सडक़ों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इन उपायों का बचाव करते हुए कहा, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में पार्टी के झंडों पर प्रतिबंध लगाने से छात्रों और कर्मचारियों…
वायनाड। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने केरल में हाल ही में बहुत बड़ी जीत हासिल की थी। सत्ता में आने के 10 दिन बाद भी उनके गठबंधन में अभी तक मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर खींचतान जारी है। इस वजह से पार्टी के अंदर गहरी फूट पड़ गई है। लोग बहुत नाराज हैं और अब यह गुस्सा वायनाड की सडक़ों पर भी दिखने लगा है। सीएम फेस को लेकर चल रही खींचतान के बीच, वायनाड डीसीसी कार्यालय के पास राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को निशाना बनाने वाले गुमनाम पोस्टर दिखाई दिए। ये पोस्टर उस बात को दर्शाते…
तिरूवनंतपुरम, १३ मई । पुदुचेरी की राजनीति के दिग्गज नेता और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के संस्थापक एन रंगासामी ने बुधवार को पांचवीं बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लोक निवास में आयोजित एक समारोह में उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने रंगासामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रंगासामी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ग्रहण की। रंगासामी के साथ एनडीए गठबंधन के दो अन्य प्रमुख नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसमें क्षेत्रीय पार्टी से मल्लाडी कृष्ण राव और भारतीय जनता पार्टी के ए नमस्सिवयम शामिल हैं। मल्लाडी कृष्ण राव ने तेलुगु में शपथ…
नई दिल्ली 13 मई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे के पास रेड बर्ड एविएशन का एक ट्रेनिंग विमान ने क्रैश-लैंडिंग की। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। बताया जा रहा है कि कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 8.50 बजे हवाई अड्डे से सटे गोजुबावी गांव के पास हुई। गिल ने कहा, आज सुबह करीब 8.50 बजे रेड बर्ड एविएशन का एक ट्रेनिंग विमान बारामती हवाई अड्डे से सटे गोजुबावी गांव के पास क्रैश-लैंड हो…
नईदिल्ली १३ मई । तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार के बहुमत हासिल कर लिया है। फ्लोर टेस्ट के दौरान कई विपक्षी और सहयोगी दलों ने खुलकर TVK सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया। कांग्रेस ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान विजय सरकार का समर्थन करने की घोषणा की। वहीं सीपीआईएम ने भी सदन में टीवीके सरकार के पक्ष में खड़े होने की बात कही। सीपीआई ने भी टीवीके सरकार को समर्थन देने की घोषणा की। इसके अलावा वीसीके ने भी फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार को समर्थन देने का एलान किया। हालांकि…
चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले के वेल्लाकोविल के पास बुधवार तडक़े करूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार की लॉरी से टक्कर हो गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना वेल्लाकोविल में करूर राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस चौकी के पास तब हुई जब अधिकारी सडक़ के बीच में लगे डिवाइडर से टकराई एक लॉरी को हटाने में लगे हुए थे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कांस्टेबल रविचंद्रन लॉरी चालक के साथ मिलकर वाहन को हटाने में मदद कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
लखनऊ, १३ मई । उत्तर प्रदेश के बड़ी खबर है। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। प्रतीक यादव के निधन की खबर ने सबको हैरत में डाल दिया। प्रतीक 38 साल के थे। शुरुआती जानकारी मिली है कि सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि बुधवार को प्रतीक की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। अभी तक प्रतीक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। मुलायम सिंह के…
अकलतरा। छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सौरभ सिंह ने अकलतरा नगर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने बड़ी पहल की है। उन्होंने जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड को पत्र लिखकर शहर के प्रमुख चौकों में हाई मास्ट लाइट एवं 20 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने का अनुरोध किया है। सौरभ सिंह द्वारा भेजे गए पत्र में अकलतरा नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल- शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक एवं महाराणा प्रताप चौक में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा निगरानी व्यवस्था के अभाव का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा है कि इन स्थानों पर…
जांजगीर। सुशासन तिहार के तहत जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम भड़ेसर और नगर पंचायत नवागढ़ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। ग्राम भड़ेसर के शिविर में 716 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 690 मांग और 26 शिकायत से जुड़े रहे। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने भड़ेसर पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। शिविर में ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में आवास, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया गया।महिला स्व-सहायता समूहों को…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
