Author: newsindialive36@gmail.com

कोरबा। जागृति क्लब एसईसीएल ढ़ेलवाडीह (कोरबा क्षेत्र) द्वारा मातृ दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं मंगल वंदना के साथ शुरू हुआ, जिससे पूरा सभागार श्रद्धा संस्कृति और आत्मिकता के प्रकाश से आलोकित हो उठा। समारोह में मातृत्व की महिमा नारी सम्मान एवं भारतीय संस्कृति में मां के सर्वोच्च स्थान को अत्यंत मार्मिक एवं साहित्यिक शब्दों में अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं का गुलदस्ता श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सोनिया खूंटे, कौशिल्या कंवर,…

Read More

जांजगीर-चांपा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2026 जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप विभिन्न विभागों द्वारा शिविरों में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम भड़ेसर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम भड़ेसर निवासी श्री गोरेलाल बरेठ ने किसान किताब नहीं होने की समस्या लेकर शिविर में आवेदन लेकर पहुचे। उन्होंने बताया कि किसान किताब के अभाव में उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी…

Read More

कोरबा। जिले में कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा रेंज में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। यहां के मेड़उड़ पहाड़ में 48 की संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों के दल में से कुछ हाथी पहाड़ से नीचे उतरकर क्षेत्र में स्थित ग्रामीणों के बाड़ी को निशाना बना रहे हैं और उत्पात मचाकर वहां लगे सब्जी के पौधों को तहस-नहस कर दे रहे हैं जिससे ग्रामीण काफी हलाकान हैं। बीती रात पुन: एक दर्जन से अधिक हाथी झुंड से अलग हुए और पहाड़ से नीचे उतरकर जटगा में दो ग्रामीणों के बाड़ी को उजाड़ दिया। यहां लगे सब्जी के…

Read More

कोरबा। भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कटघोरा द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर प्याऊ घर तो बनाए गए, मटके भी रखे गए, लेकिन पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ये प्याऊ घर केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। हालात ऐसे हैं कि प्यास बुझाने की उम्मीद लेकर पहुंच रहे लोग बिना पानी पिए ही वापस लौटने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद कटघोरा द्वारा तहसील चौक एवं व्यवहार न्यायालय के समीप सार्वजनिक प्याऊ घर खोले गए हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर गर्मी को देखते हुए…

Read More

चांपा। नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत स्थित हनुमान धारा में बहुप्रतीक्षित सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव एवं पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने बताया कि हनुमान धारा के सौंदर्यीकरण की मांग लंबे समय से नगरवासियों द्वारा की जा रही थी। नागरिकों की इस भावना को देखते हुए प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी से सौंदर्यीकरण हेतु राशि स्वीकृति का आग्रह किया गया था। कार्य की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी मंत्री द्वारा कलेक्टर महोदय को आवश्यक निर्देश दिए गए, जिसके पश्चात सीएसआर मद से कुल 2 करोड़ 98…

Read More

अमृतकाल में परेशानी, फिर भी नीचे उतरने को तैयार नहीं कोरबा। जिले के आकांक्षी ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर का आश्रित ग्राम आमापानी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। पहाड़ की ऊंचाई पर बसे इस गांव में लगभग 120 परिवार के सामने पानी की मुश्किल है। पहाड़ तक न तो सडक़ बन सकी न बिजली पहुंच सकी। सबसे गंभीर समस्या पेयजल की है। आज भी लोग प्राकृतिक श्रोत के भरोसे है गांव में आज तक एक भी बोरवेल नहीं खोदा गया है, जिसके कारण ग्रामीणों को लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर ढोंडी से पानी लाना पड़ता है। जबकि…

Read More

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत कार्यालय के बगल स्थित मानव संसाधन केंद्र भवन में एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान ग्राम खोखरा निवासी लल्ला राजा उपाध्याय पिता रजनीश उपाध्याय के रूप में हुई है, जो पूर्व में मैसी ट्रैक्टर एजेंसी में सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था। पीडि़त और उसके परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर एजेंसी संचालक गजेंद्र राठौर एवं उसके सहयोगी विकास सिंह ठाकुर ने युवक को सोमवार को दोपहर में घर से फोन कर बुलाया और फिर मानव संसाधन केंद्र भवन के एक कमरे में…

Read More

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोढा में आज बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कटघोरा श्री प्रेमचन्द्र पटेल द्वारा किया गया। विशेष अतिथि के रूप में अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत तथा जनपद सदस्य श्रीमती अंजली कौशल श्रीवास और श्रीमती गंगोत्री चन्द्रपाल मरार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चोढा की सरपंच श्रीमती सुनीता करपे ने की। इसके साथ ही मुरली, बोईदा, अण्डीकछार, रामपुर, उतरदा और नेवसा पंचायतों के सरपंच भी कार्यक्रम में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया…

Read More

कोरबा। एसईसीएल दीपका क्षेत्र द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं तकनीकी कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ऑफिसर्स क्लब, दीपका क्षेत्र में ‘धरा शक्ति’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोयला खनन क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को तकनीकी एवं परिचालन कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराना रहा। यह पहल एसईसीएल के सीएमडी हरिश दुहान के मार्गदर्शन एवं निदेशक (कार्मिक) बिरांची दास के सतत सहयोग और प्रेरणा से आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर द्वारा गठित समिति के माध्यम से किया गया,…

Read More

कोरबा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम चुइया में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। शिविर में 1114 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें से 370 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। सुशासन तिहार शिविर में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमती राठिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या देवी, श्री हरिशंकर यादव, श्रीमती कुंती चन्द्रा सहित अन्य जन…

Read More