Author: newsindialive36@gmail.com

कोरबा। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न खेल संघों के सहयोग से 21 दिवसीय नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 मई से 10 जून 2026 तक जिले के विभिन्न खेल मैदानों में संचालित होगा। इस शिविर का उद्देश्य नौनिहालों में खेल भावना को विकसित करना, उन्हें खेलों की बारीकियों से अवगत कराना और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करना है। प्रशिक्षण शिविर में खेलों हेतु चयनित स्थल इस प्रकार हेै-फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, बास्केटबॉल…

Read More

कोरबा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के अंतर्गत लंबित प्रकरणों, मुख्यमंत्री जनदर्शन और सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को शिविर स्थल पर निर्धारित समय तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह शासन और…

Read More

छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अविका गौर एक बार फिर तेलुगु रोमांटिक थ्रिलर फिल्म अगली स्टोरी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह एक रोमांटिक थ्रिलर है, जिसमें सस्पेंस, जुनून और भावनाओं का एक अनोखा संगम देखने को मिलेगा। फिल्म में अविका के साथ नंदू विजय कृष्णा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेत्री अविका गौर ने बताया कि फिल्म की टीम पहले से ही इस बात को लेकर सतर्क थी कि टॉक्सिक और जुनून के बीच एक साफ अंतर दिखाई दे। उन्होंने कहा, फर्क हमेशा इरादे में होता है। हम फिल्म के जरिए…

Read More

अभिनेत्री शरवरी वाघ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म क्या कमाल है को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री जिया नाम का एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। हाल ही में फिल्म का नया गाना मस्कारा रिलीज हुआ है, जिसमें शरवरी का अंदाज पुराने दौर की बॉलीवुड हीरोइनों के रोमांस की याद दिला रहा है। शरवरी ने इंस्टाग्राम पर गाने की शूटिंग के बीटीएस पल शेयर किए। इस पोस्ट में शरवरी ने इम्तियाज अली के साथ अपने काम करने के अनुभव को बयां करते हुए लिखा, इम्तियाज अली सर और मैं इस एहसास को किस-मिस यारा…

Read More

एमसीबी। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने जिले के सभी विभागों के लंबित प्रकरणों, जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं और जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता डोंगरे, अनिल कुमार सिदार, चिरमिरी नगर निगम आयुक्त राम प्रसाद आचला, समस्त एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदार एवं विभिन्न…

Read More

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन 2026 की समय-सारणी जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी रेना जमील द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार नगर पंचायत शिवनंदनपुर सहित विकासखंड सूरजपुर के ग्राम पंचायत उंचडीह, पीका, डुमरिया, रूनियाडीह, सोहागपुर, चम्पकनगर, कुरूवां, हर्राटिकरा, जयनगर, बलरामपुर, शिवसागरपुर, अनुजनगर, पार्वतीपुर, सिलफिली एवं रविन्द्रनगर में प्रतिबंध प्रभावशील रहेगा।इसी…

Read More

प्रतापपुर। वन परिक्षेत्र से लगे ग्राम करंजवार के जंगल में सडक़ किनारे अज्ञात कारण से भीषण आग लग गई। आग से हरे-भरे पौधे जल रहे हैं और वन्यजीवों के आशियाने भी प्रभावित हो रहे हैं। इलाके में तेज धुआं फैल गया है। हवा के कारण आग तेजी से जंगल की ओर बढ़ रही है। यह आग प्रतापपुर-अंबिकापुर सडक़ के किनारे, प्रतापपुर नगर पंचायत क्षेत्र में करंजवार के पास लगी। राहगीरों के अनुसार आग लगातार फैल रही है और जंगल को अपनी चपेट में ले रही है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। एसडीओ वन विभाग संस्कृति…

Read More

सूरजपुर। चौकी लटोरी के ग्राम गजाधरपुर (दर्रीपारा) में मृतिका मती फलेन बाई पति स्व. ईश्वर प्रसाद चेरवा उम्र करीब 50 वर्ष निवासी गजाधरपुर को उसके पुत्र डिगम्बर प्रसाद चेरवा द्वारा मसाला पिसने वाले पत्थर (लोढा) से सिर में मारने से चोट आई थी जो मृतिका के परिजनो द्वारा ईलाज हेतु मेडिकल कालेज अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया था जो ईलाज दौरान उसकी दिनांक 10.05.2026 को शाम करीब 07 बजे मृत्यू हो गई। जिसकी बिना नंबरी मर्ग डायरी पुलिस सहायता केन्द्र मेडिकल कालेज अम्बिकापुर से प्राप्त कर दिनांक 11.05.2026 को नंबरी मर्ग कायमी उपरान्त अपराध क्रमाक 126/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. के…

Read More

कोरिया। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शासन.प्रशासन और आम जनता के बीच मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करती है। कलेक्टर श्रीमती यादव ने बताया कि करीब 21 वर्षों के शासकीय सेवा अनुभव में सरगुजा संभाग में कार्य करने का यह उनका पहला अवसर है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने…

Read More

गुरूग्राम, १३ मई । एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ईंधन बचत को जनआंदोलन बनाने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का लंबा काफिला चर्चा का विषय बन गया। मंगलवार को गुरुग्राम के लघु सचिवालय के सामने मंत्री के साथ करीब 10 गाडिय़ां चलती नजर आईं। ऐसे में आम लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण देश आर्थिक और वैश्विक परिस्थितियों के चलते ईंधन बचत की जरूरत महसूस कर रहा है, तब जनप्रतिनिधियों और…

Read More