अभिनेत्री शरवरी वाघ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म क्या कमाल है को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री जिया नाम का एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। हाल ही में फिल्म का नया गाना मस्कारा रिलीज हुआ है, जिसमें शरवरी का अंदाज पुराने दौर की बॉलीवुड हीरोइनों के रोमांस की याद दिला रहा है। शरवरी ने इंस्टाग्राम पर गाने की शूटिंग के बीटीएस पल शेयर किए। इस पोस्ट में शरवरी ने इम्तियाज अली के साथ अपने काम करने के अनुभव को बयां करते हुए लिखा, इम्तियाज अली सर और मैं इस एहसास को किस-मिस यारा कहते थे। यह एक मजेदार बनाया गया शब्द है, जो पहली बार प्यार में पडऩे वाली उस मीठी और हल्की सी गुदगुदाहट को महसूस कराता है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, मेरा किरदार जिया अपनी जिंदगी में कई बार इसी किस-मिस वाले एहसास से गुजरती है। गाने में मेरा नटखट और शरारती अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शरवरी ने अपनी पोस्ट में इम्तियाज अली की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि किस तरह निर्देशक ने उन्हें अपनी परफॉर्मेंस की उन बारीकियों को समझने में मदद की, जिनसे वह खुद भी अनजान थीं। उन्होंने लिखा, मैंने सिर्फ आपको देखकर ही भावनाओं और कहानी कहने के तरीके के बारे में बहुत कुछ सीखा है।
Wednesday, May 20
इम्तियाज अली के निर्देशन में निखरीं शरवरी वाघ, मस्कारा को लेकर साझा किए बीटीएस पल
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

