सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन 2026 की समय-सारणी जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी रेना जमील द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार नगर पंचायत शिवनंदनपुर सहित विकासखंड सूरजपुर के ग्राम पंचायत उंचडीह, पीका, डुमरिया, रूनियाडीह, सोहागपुर, चम्पकनगर, कुरूवां, हर्राटिकरा, जयनगर, बलरामपुर, शिवसागरपुर, अनुजनगर, पार्वतीपुर, सिलफिली एवं रविन्द्रनगर में प्रतिबंध प्रभावशील रहेगा।इसी प्रकार विकासखंड भैयाथान के दनौली खुर्द, दुग्गा, केनापारा, चुनगुड़ी, लक्ष्मीपुर एवं राजकिशोरनगर, विकासखंड रामानुजनगर के भरूहामुड़ा, अगस्तपुर, परसापारा, उमेशपुर, नारायणपुर, लेडुवा, सुमेरपुर, तैलाईमुड़ा, माजा, बकना, पस्ता, परशुरामपुर, सेन्दूरी, अक्षयपुर एवं रामतीर्थ, विकासखंड प्रेमनगर के बकाली, विकासखंड प्रतापपुर के पहाडक़रवां, गोन्दा एवं मायापुर-2 तथा विकासखंड ओडग़ी के ठाड़पाथर, सेमरा, बड़वार एवं मसनकी ग्राम पंचायतों में भी आदेश लागू रहेगा।आदेश के तहत किसी भी व्यक्ति को बंदूक, रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल, भाला, तलवार, गुप्ती, खुखरी, लाठी अथवा अन्य घातक हथियार एवं विस्फोटक सामग्री लेकर सार्वजनिक स्थानों, सभाओं, रैली एवं जुलूस में चलने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी राजनीतिक दल अथवा अभ्यर्थी द्वारा सशस्त्र जुलूस निकालने, आपत्तिजनक नारे लगाने तथा आपत्तिजनक पोस्टर प्रदर्शित या वितरित करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।जिला कार्यालय परिसर सूरजपुर, नगर पंचायत शिवनंदनपुर, जनपद पंचायत मुख्यालयों एवं आसपास के क्षेत्रों में सभा, रैली, जुलूस, धरना, चक्का जाम एवं पुतला दहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
What's Hot
Wednesday, June 10
पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिले में लागू हुई निषेधाज्ञा
Previous Articleसडक़ किनारे लगी आग से हरे-भरे पौधे जलकर हुए राख
Next Article जनहित के मामलों में देरी की तो एक्शन : संतन
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

