What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
नई दिल्ली। कांग्रेस नेतृत्व ने केरलम में मुख्यमंत्री तय करने के लिए निर्णायक अंतिम दौर का विचार-विमर्श तेज कर दिया है।लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस क्रम में मंगलवार को केरलम प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों समेत आधा दर्जन वरिष्ठ नेताओं से राज्य की सत्ता के नए नेतृत्व की पसंद को लेकर उनसे चर्चा की। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मशविरा कर मुख्यमंत्री का नाम तय करेंगे। पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि अगले चौबीस घंटे में केरलम के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी…
कोलकाता। कोलकाता की विश्वप्रसिद्ध दुर्गा पूजा एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार विवाद किसी थीम या विसर्जन को लेकर नहीं, बल्कि संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था ‘यूनेस्को’ के नाम के कथित दुरुपयोग को लेकर है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन संस्था के प्रमुख और दुर्गा पूजा शोधकर्ता जयदीप मुखर्जी ने ‘मास आर्ट’ के कर्णधार ध्रुवज्योति बसु उर्फ शुभो पर गंभीर वित्तीय और सांस्कृतिक धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। क्या है पूरा मामला? जयदीप मुखर्जी का आरोप है कि ध्रुवज्योति बसु ने साल 2022 से ‘मास आर्ट’ के बैनर तले कोलकाता की 24 चुनिंदा बड़ी पूजा समितियों को लेकर एक…
नोएडा। वेतन वृद्धि को लेकर 13 अप्रैल को हुई श्रमिक हिंसा की करीब महीनेभर से चल जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। हिंसा के दौरान करीब तीन से पांच सेकेंड में वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। उनको पता था कि बाइक का पाइप खोलकर कैसे आग लगाई जा सकती है या उपलब्ध ज्वलनशील पदार्थ को कहां पर डालना है। एकाएक वाहनों में आग भड़क उठे, जबकि आमजन को किसी भी वाहन में आग लगाने में औसतन दो से पांच मिनट का समय लगता है। नोएडा फेज दो, सेक्टर 63 आदि जगहों पर हिंसा के दौरान…
नई दिल्ली। आम लोगों के लिए सोना-चांदी खरीदना अब और महंगा हो गया है। वित्त मंत्रालय ने एक नई अधिसूचना जारी कर सोने और चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा इन पर पांच प्रतिशत का कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (AIDC) भी लगेगा। इस फैसले के बाद सोने-चांदी पर प्रभावी आयात शुल्क 6 प्रतिशत से सीधे 15 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी केवल कच्चे सोने और चांदी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ज्वेलरी बनाने वाले छोटे पुर्जों (फाइंडिंग्स) और प्लैटिनम पर भी ड्यूटी में संशोधन किया गया है। नतीजतन, आभूषण…
मध्य प्रदेश: Kuno National Park से मंगलवार को बेहद दुखद खबर सामने आई। प्रोजेक्ट चीता के तहत संरक्षित मादा चीता ‘KGP12’ के चारों नवजात शावक मृत पाए गए हैं। शावकों की उम्र करीब एक महीने बताई गई है। इस घटना के बाद वन्यजीव प्रेमियों और अधिकारियों में चिंता बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, चीता मॉनिटरिंग टीम मंगलवार सुबह गश्त पर थी। इसी दौरान श्योपुर टेरिटोरियल डिवीजन के जंगल क्षेत्र में मांद के पास चारों शावकों के शव मिले। वन विभाग के अनुसार शव आंशिक रूप से खाए हुए थे, जिससे तेंदुआ, लकड़बग्घा या किसी अन्य शिकारी जानवर के हमले…
रायपुर: संकटकाल में समस्याओं से उबरने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के ‘बचत’ की अपील पर छत्तीसगढ़ सरकार गंभीर नजर आ रही है। यही वजह है कि, प्रदेश सरकार अब पीएम के अपील पर बड़े फैसले लेने वाली है। जानकारी के मुताबिक़ पेट्रोल-डीजल के न्यूनतम इस्तेमाल के अपील पर अब छत्तीसगढ़ सरकार सरकारी वाहनों के ईंधन आबंटन में कटौती कर सकती है। खुद सीएम साय ने इसके संकेत दिए है। इस बारें में सीएम साय ने कहा हैं कि, वह जल्द ही पीएम के अपील पर ईंधन के कटौती पर निर्णय लेंगे। गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभावित वैश्विक…
खपरी गांव (छत्तीसगढ़) 12 मई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोमवार को एक ऐसी अनहोनी हुई, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खपरी गांव में एक रसोई गैस सिलेंडर फटने से हुए भीषण हादसे ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान ले ली। इस हादसे में सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि एक 4 साल का मासूम बच्चा भी काल के गाल में समा गया। जब घर बना आग का गोला चश्मदीदों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल उठा। खपरी गांव के एक मकान में सिलेंडर फटने के साथ…
नई दिल्ली| वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने देश की शासन व्यवस्था में आ रहे बड़े बदलावों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि भारत अब ‘भरोसे’ पर आधारित सिस्टम (Trust-based System) की ओर बढ़ रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ के विजन को जमीन पर उतार रहा है। एयरपोर्ट और टैक्स सिस्टम में दिखा बदलाव अग्रवाल ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि, पहले भारतीय हवाई अड्डों पर कस्टम क्लीयरेंस में घंटों लगते थे, जो काफी तनावपूर्ण होता था। लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। आज 99.9% यात्रियों को बिना…
कानपुर देहात। 1068 हेक्टेयर जमीन पर 2011 में गुरुग्राम की हिमावत पावर प्राइवेट लिमिटेड व लैंको अनपरा पावर लिमिटेड ने थर्मल पावर प्लांट लगाने के बजाय अफसरों, कर्मियों की मिलीभगत से धोखाधड़ी कर जमीन को बैंक में बंधक रख कर रकम प्राप्त कर ली। लगभग 400 करोड़ रुपये की सरकार को राजस्व क्षति पहुंचाई। जमीन को बैंक में बंधक करते समय सरकार से अनुमति भी नहीं ली गई। इस पर जांच के बाद भोगनीपुर तहसीलदार प्रिया सिंह ने उस समय एडीएम (भू-अध्याप्ति) कानपुर नगर रहे ओके सिंह, उनके कार्यालय के कर्मियों, दोनों कंपनियों के अधिकारियों व कर्मचारियों, आइडीबीआइ, केनरा व…
पटना। पश्चिम एशिया की जंग के बीच पेट्रोल और डीजल की बढ़ी परेशानी के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi On Petrol) ने दो दिन पहले यह कहा था कि पेट्रोल की खपत को कम करें। यह अपील सभी के लिए थी। इसका असर अब बिहार में सरकार के स्तर पर भी दिखेगा। मंत्रियों को उनके वाहन के लिए मिलने वाले अनलिमिटेड पेट्रोल की राशनिंग की जाएगी। वैसे अभी इस बारे में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, मगर मंत्रियों को इस बारे में साफ-साफ संदेश दे दिया गया है कि प्रधानमंत्री की अपील का क्या परिणाम सामने आना…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
