What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़े पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस की एफआईआर को अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन (पीसी) एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने राजस्थान में पहले दर्ज की गई एफआईआर को टेकओवर कर पूरे मामले की जांच अपने स्तर पर शुरू कर दी है। इस मामले में अब देशभर के विभिन्न राज्यों में छापेमारी और गिरफ्तारियों की आशंका बढ़ गई हैं। देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा में शुमार…
नई दिल्ली। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को कथित समर्थन देने के मुद्दे पर चीन को कड़ा संदेश दिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि जो देश खुद को जिम्मेदार मानते हैं, उन्हें यह सोचना चाहिए कि आतंकवादी ढांचे को बचाने की कोशिशों का उनकी अंतरराष्ट्रीय साख और प्रतिष्ठा पर क्या असर पड़ता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह टिप्पणी की। उनसे चीन के उस बयान को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसमें पहली बार यह स्वीकार किया गया कि मई 2025 में भारत…
कोरबा : कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर अहिरन नदी में नहाने उतरे कुछ युवकों में से एक युवक के बह जाने की खबर से क्षेत्र ने हड़कंप मच गया है। मंगलवार की दोपहर SECL कुसमुंडा में कार्यरत डंफर ऑपरेटर निर्मल सिंह ठाकुर का युवा पुत्र निखिल सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ विकास नगर आई बी पी क्षेत्र के NTPC रेल्वे पुल के नीचे अहिरन नदी में नहाने गया हुआ था, पहले उसके कुछ दोस्त ऊंचाई से छलांग लगाकर नदी में नहाने लगे, उन्हें देख निखिल ने भी नदी में छलांग लगा दी, उसके दोस्त तैरकर नदी…
कोरबा। पत्रकारिता, जनसंचार एवं सामाजिक संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कोरबा प्रेस क्लब में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका और उसके सामाजिक प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सलाहकार एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सलाहकार आर. कृष्णा दास उपस्थित रहे। उन्होंने “छत्तीसगढ़ राज्य में मीडिया की भूमिका” विषय पर अपना विशेष संबोधन दिया। आर. कृष्णा दास ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में…
कोरबा। वीर सिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सामूहिक शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन महासंघ के प्रधान संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में रायपुर के स्पीकर हाउस सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजपूत क्षत्रिय समाज कोरबा जिलाध्यक्ष ठा. अवधेश सिंह को सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ का पदेन संरक्षक सदस्य नियुक्त किया गया। साथ ही शैलेष सिंह सोमवंशी को उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत करते हुए महासंघ के प्रांतीय कार्यकारिणी टीम में जिम्मेदारी दी गई। अन्य 18 संगठनों को मिलाकर…
पीएम की अपील पर दी प्रतिक्रिया कोरबा। मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट को 75 दिन होने जा रहे हैं। इस दौरान दुनिया में कई प्रकार की स्थिति बनी और भारत पर भी इसका असर पड़ा। इस बीच एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बार जनता से अपील की कि वह फिजुलखर्ची और दूसरे शौक से बचे। एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपेश मिश्रा ने इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि नेताओं को ऐसा आचरण करना चाहिए जो प्रेरणा बने। ट्रेड यूनियन की राजनीति से जुड़े दीपेश मिश्रा ने सीधे तौर पर कहा कि मिडिल ईस्ट में 28…
कोरबा। भारतीय मजदूर संगठन के पदाधिकारी और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के पूर्व कर्मचारी अश्वनी मिश्रा ने व्यापारी संघ को 10 लख रुपए की बड़ी सहायता अपने पुत्र नितिन मिश्रा की स्मृति में दी है। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के ललितपुर झांसी क्षेत्र में हुए हादसे में इंजीनियर नितिन का निधन हो गया था। व्यापारी संघ के द्वारा पार्थिव देह को यथास्थान पहुचाने के लिए वाहन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने अपने स्तर पर कार्य किया और सहायता के लिए संदेश जारी किया। कोरबा जिले के दीपिका क्षेत्र में लंबे समय तक सेवारत रहे अश्विनी मिश्रा ने…
कोरबा। सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कोरबा जिले में पुलिस के द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है। अलग-अलग क्षेत्र में जांच पड़ताल के जरिए तय किया जा रहा है कि सब कुछ बेहतर हो और दुर्घटनाओं को टालने के लिए अनुकूल वातावरण बने। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस की टीम के द्वारा हाईवे और स्टेट हाईवे पर कैंप करते हुए वाहन चालकों की जांच की गई। पुलिस ने एल्कोमीटर के माध्यम से इस जांच को केंद्रित किया। इसके माध्यम से यह रखने का प्रयास किया गया कि कहीं नशे की स्थिति में गाड़ी ड्राइव तो…
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा साफ-सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बावजूद इसके विभिन्न वार्डों की नालियां अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते साफ नहीं हो रही है और नालियों में जाम की समस्या बराबर बनी हुई है। ताजा मामला निगम के वार्ड क्रमांक 29 मुड़ापार में देखने को मिल रहा है, जहां बायपास रोड की नालियां जाम की वजह से बजबजा रही है और लोग इसके सड़ांध से परेशान हैं। बजबजाती नाली की वजह से यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है वहीं लोगों के सेहत पर भी बुरा असर पड़…
बाल-बाल बचा चालक कोरबा। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पुराना पहंदा के पास अर्ध रात्रि एक सडक़ हादसा घटित हो गया। जानकारी के अनुसार कोरबा की ओर से आ रहा कोयला लोड ट्रैलर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर के बीच जा घुसा। घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार डिवाइडर से टकराते ही ट्रैलर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह जलने लगा। हादसे में ट्रैलर का इंजन और सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टायर सहित कई…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
