कानपुर देहात। 1068 हेक्टेयर जमीन पर 2011 में गुरुग्राम की हिमावत पावर प्राइवेट लिमिटेड व लैंको अनपरा पावर लिमिटेड ने थर्मल पावर प्लांट लगाने के बजाय अफसरों, कर्मियों की मिलीभगत से धोखाधड़ी कर जमीन को बैंक में बंधक रख कर रकम प्राप्त कर ली। लगभग 400 करोड़ रुपये की सरकार को राजस्व क्षति पहुंचाई। जमीन को बैंक में बंधक करते समय सरकार से अनुमति भी नहीं ली गई। इस पर जांच के बाद भोगनीपुर तहसीलदार प्रिया सिंह ने उस समय एडीएम (भू-अध्याप्ति) कानपुर नगर रहे ओके सिंह, उनके कार्यालय के कर्मियों, दोनों कंपनियों के अधिकारियों व कर्मचारियों, आइडीबीआइ, केनरा व पंजाब नेशनल बैंक गुरुग्राम हरियाणा के अधिकारियों व कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। मामला भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के चपरघटा स्थित जमीन का है। अब पुलिस मामले की जांच करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Hot
Saturday, June 13
कानपुर देहात में 1068 हेक्टेयर भूमि घोटाला, थर्मल प्लांट लगा नहीं बैंकों से हड़पे 400 करोड़; पूर्व ADM समेत कई पर FIR
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

