What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
७० फीसदी नगद और ३० फीसदी सामग्री का अनुपात कोरबा। खरीफ सीजन की फसल के लिए कोरबा जिले के किसानों को सहकारी बैंक ने १०० करोड़ रुपए का ऋण देना तय किया है। पिछले वर्ष के मुकाबला इस बार अनुपात को बदला गया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत कृषकों को ३० $फीसदी सामान और ७० $फीसदी नगद राशि दी जाएगी। कोरबा जिले के क्षेत्राधिकार में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के द्वारा किसानों को उनकी कृषि आवश्यकता को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता देने की मानसिकता बनाई गई है। वित्त वर्ष २०२६ २७ के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर…
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र में किसी भी प्रकार की धार्मिक या व्यावसायिक गतिविधि पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के हित और क्षेत्र की पारिस्थितिक संवेदनशीलता को देखते हुए बाढ़ क्षेत्र में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक/धार्मिक गतिविधियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा। कोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को यमुना सुर घाट पर ऐसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाकर आदेश के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।कोर्ट ने निर्देश दिया कि डीडीए यह सुनिश्चित करे कि उक्त भूमि पर पार्किंग या…
असम। असम में लगातार दो बार सीएम बनने वाले सरमा पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री होंगे। वैसे असम में यह राजग सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। भाजपा-नेतृत्व वाले गठबंधन ने पहली बार 2016 में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता संभाली थी, जबकि 2021 में सरमा सीएम बने थे। हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए खानापारा स्थित…
नई दिल्ली 12 मई। सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ के कथित रिश्वत प्रकरण में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुभाष यादव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन ने द्वारका जिले में तैनात नारकोटिक्स इंस्पेक्टर सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब जांच एजेंसी को उनके खिलाफ गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के पुख्ता सबूत मिले। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान 100…
गुवाहाटी, १२ मई । हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। अब नवनिर्वाचित विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वही अरुण बोरा, चरण बोरो, रामेश्वर तेली और अजंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। हिमंत बिस्व सरमा के नेतृ्त्व वाली सरकार के शपथ…
गोपालगंज, १२ मई । एक कार्यक्रम में हथियारों के प्रदर्शन एवं अश्लील नृत्य मामले में मोकामा के बाहुबली जदयू विधायक अनंत सिंह को एडीजे 1 की कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली। उनके अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन की ओर से अग्रिम जमानत दायर की गई थी। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी गई। केस को एमपी एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसकी अगली सुनवाई बुधवार को होगी। इससे पूर्व सुनवाई को लेकर कोर्ट परिसर में गहमागहमी रही। कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में था। सुनवाई को लेकर अनंत सिंह…
नैरोबी १२ मई । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का केन्या के नैरोबी में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों पर भडक़ गए और उन्होंने सभागार में बैठे लोगों को बुरी तरह से डांट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सोमवार को नैरोबी में अफ्रीका फॉरवर्ड शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान युवाओं पर केंद्रित एक सत्र का आयोजन हो रहा था। वक्ता मंच पर खड़े होकर बोल रहे थे, लेकिन कार्यक्रम में शामिल लोग बातें कर रहे थे और वक्ताओं को ध्यान से नहीं सुन रहे थे।…
चेन्नई, १२ मई । तमिलनाडु में नई सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को अधिकारियों को राज्य भर में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया। ये सभी दुकानें पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में आती हैं। मुख्यमंत्री ने इन दुकानों को अगले दो हफ्तों के भीतर बंद करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार के अनुसार, तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन वर्तमान में पूरे तमिलनाडु में शराब की 4,765 दुकानें चलाता है। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलने के…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता सुजीत बोस को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित नगर पालिका भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, बोस सोमवार सुबह साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी दफ्तर पहुंचे थे। ईडी ने उनसे दक्षिण दमदम नगर पालिका में कथित भर्ती अनियमितताओं को लेकर पूछताछ की। इस पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी एजेंसी कई बार उन्हें तलब कर चुकी थी। जांच एजेंसी इस मामले में पैसों के लेनदेन और अवैध भर्ती नेटवर्क की जांच कर रही है।…
लखनऊ, १२ मई । उत्तर प्रदेश में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा पीएम मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर सीएम योगी आदित्यनाथ भडक़ गए। उन्होंने इसे न सिर्फ राजनीतिक कुसंस्कार बताया। बल्कि, वैचारिक दिवालियापन भी करार दिया। सीएम सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ने लिखा कि एक सांसद द्वारा की गई टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है। बल्कि, भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है। सीएम ने लिखा कि ऐसी टिप्पणी सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर प्रकट करती है। यह 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
