७० फीसदी नगद और ३० फीसदी सामग्री का अनुपात
कोरबा। खरीफ सीजन की फसल के लिए कोरबा जिले के किसानों को सहकारी बैंक ने १०० करोड़ रुपए का ऋण देना तय किया है। पिछले वर्ष के मुकाबला इस बार अनुपात को बदला गया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत कृषकों को ३० $फीसदी सामान और ७० $फीसदी नगद राशि दी जाएगी।
कोरबा जिले के क्षेत्राधिकार में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के द्वारा किसानों को उनकी कृषि आवश्यकता को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता देने की मानसिकता बनाई गई है। वित्त वर्ष २०२६ २७ के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन दिए जाने के मामले में १०० करोड रुपए का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पात्रता सुनिश्चित की गई है और इस हिसाब से खरीफ सीजन और दूसरी फसल लेने वाले किसानों को उनके मामलों में ऋण दिया जाएगा। सुनिश्चित किया गया है कि ऋण पुस्तिका में बोनी रकबा के अनुसार किसानों को ऋण दिया जाना है। १ एकड़ के लिए अधिकतम १८००० रुपए की राशि तय की गई है। इसमें ७० $फीसदी ऋषि नगर उपलब्ध कराई जाएगी और ३० $फीसदी राशि के बराबर का सामान किसानों को दिया जाएगा। इसमें रासायनिक खाद, बीज व एविपमेंट शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया कोरबा जिले में शुरू हो गई है। और अब तक की स्थिति में ६ करोड रुपए की ऋण राशि संबंधित किसानों को उपलब्ध करा दी गई है। सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से जिले के किसानों को क्रेडिट कार्ड पर दिया जाना है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीजन से पहले संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए कृषक आवेदन करने के साथ सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। बीते वर्षों में इस योजना को शुरू किया गया इसके पीछे उद्देश्य है किन कृषक वर्ग की जरूरत के लिए उन्हें बिजोलिया के आगे हाथ पैर ना जोडऩा पड़े।
Wednesday, May 20
क्रेडिट कार्ड पर किसानों को १०० करोड़ का ऋण देगा सहकारी बैंक
Previous Articleयमुना बाढ़ क्षेत्र में पूजा-पाठ और व्यापार पर पाबंदी, पार्किंग तक पर रोक; दिल्ली हाई कोर्ट ने पलटा एमसीडी का फैसला
Next Article डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रेलर में लगी आग
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

