What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
कोरबा । ‘सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार‘ इस थीम के अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई के बीच पन्द्रह दिवसीय सघन जांच अभियान की अंतिम चरण में निजी एवं शासकीय अस्पतालों की फार्मेसियो की निरीक्षण की कार्यवाही की गई है। यह अभियान सचिव स्वास्थ्य एवं नियत्रंक के आदेशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा गठित दल के द्वारा सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन रूप से चलाया गया। अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार में जिला कोरबा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औषधि प्रकोष्ठ से औषधि निरीक्षक श्री सुनील सांडे, श्री…
कोरबा । सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 08 से 11 जनवरी सोमनाथ मंदिर पर 1026 में हुए पहले अभिलिखित आक्र्रमण के हजार वर्ष पर स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पाली नगर में स्थित पुरातात्विक महत्व के अति प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। पूरे दिन वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।सुबह कार्यक्रम की शुरुआत रुद्राभिषेक से हुई। नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल अपनी धर्मपत्नी के साथ, पार्षदगण तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने शिवलिंग का विधि-विधान से अभिषेक कर…
कोरबा । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याओं, मांगों एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन में पहुंचे प्रत्येक नागरिक से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान राशन, भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि पट्टा, नक्शा-बटांकन, शौचालय निर्माण, बिजली बिल, श्रमिक भुगतान, स्वनिधी योजना सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं व्यक्तिगत समस्याओं…
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क़ होना है को लेकर चर्चा में है. फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ग्लैमरस फोटो शेयर कर फैंस को दीवाना बना दिया है. पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई शानदार फोटोज शेयर की हैं. जिनमें उनका लुक देखने लायक है. पूजा हेगड़े फ्लोरल प्रिंटेड बिकिनी टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहन कहर ढा रही हैं. एक्ट्रेस का ये कतिलाना लुक देख फैंस उनसे नजर नहीं हटा पा रहे हैं. सटल मेकअप और खुले बालों ने…
अभिनेत्री सुरभि चंदना अपनी नई वेब सीरीज इश्क दम और इडली रसम को लेकर उत्साहित हैं। खास बात है कि इस सीरीज को उन्होंने को-प्रोड्यूस भी किया है। अभिनेत्री ने अपकमिंग वेब सीरीज को परिवार, प्यार, भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने वाली एक दिलकश कहानी बताया है। बालाजी टेलीफिल्म्स निर्मित यह शो दर्शकों को एक पुराने साउथ इंडियन रेस्टोरेंट की भावुक कहानी के माध्यम से खाने की खुशबू, यादों और रिश्तों की गहराई दिखाएगा। शो की कहानी एक पुराने साउथ इंडियन रेस्टोरेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो टिके रहने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस सीरीज के…
कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रनई में रविवार को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता योगेश शुक्ला के निवास पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों का आगमन हुआ, जहां उन्होंने परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम के दौरान जिले की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस महत्वपूर्ण बैठक…
सूरजपुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम पंचायत खडग़वां कला में समस्या समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में समस्त विभागों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर के दौरान हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, राजस्व विभाग से बी-1 की नकल, स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज हेतु पांच लाख रुपए तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने वाला आयुष्मान कार्ड…
सूरजपुर। राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार – यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस विभाग सूरजपुर की संयुक्त टीम द्वारा सूरजपुर तहसील मुख्यालय क्षेत्र में चालानी कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 33 चालान काटे गए तथा 3260 रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में तम्बाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के उपयोग पर नियंत्रण तथा धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों की रोकथाम के…
कोरिया। 4 मई से 10 मई के बीच खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए पटनाए बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा थाना के अंतर्गत दो हाईवा, तीन ट्रैक्टर एवं एक मिनी ट्रक को जप्त किया गया है। खनिज विभाग की टीम द्वारा गश्त के दौरान उक्त वाहनों में अवैध रूप से खनिज कोयला, ईंट एवं गिट्टी का परिवहन किया जाना पाया गया। इसके बाद संबंधित वाहनों को मौके पर ही जप्त कर थाना बैकुंठपुर, चरचा एवं पटना में अभिरक्षा में रखा गया है। जप्त किए गए वाहनों की जानकारी सीजी 16 ए 2435.मिनी ट्रक, मालिक श्री…
रामानुजगंज। भगवान तिवारी लंबे समय बाद अपने बचपन की यादों से जुड़े नगर रामानुजगंज पहुंचे, जहां उनके आगमन पर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कला प्रेमियों, सामाजिक संगठनों, विप्र समाज एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। वार्ड क्रमांक 6 में रहकर कक्षा पहली से आठवीं तक की पढ़ाई करने वाले भगवान तिवारी आज बॉलीवुड एवं डिजिटल मनोरंजन जगत का एक चर्चित नाम बन चुके हैं। छोटे से नगर रामानुजगंज से निकलकर मायानगरी मुंबई तक का सफर तय करने वाले भगवान तिवारी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अभिनय क्षमता के दम पर फिल्म…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
