सूरजपुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम पंचायत खडग़वां कला में समस्या समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में समस्त विभागों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर के दौरान हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, राजस्व विभाग से बी-1 की नकल, स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज हेतु पांच लाख रुपए तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने वाला आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। एक ही स्थान पर अनेक शासकीय सेवाओं का लाभ मिलने से ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष का भाव स्पष्ट दिखाई दिया। शिविर में प्रतापपुर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंछीडांड की छात्रा कुमारी सीता को कक्षा दसवीं की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने पर पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने छात्रा की उपलब्धि की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। शिविर में कुल 118 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 45 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही तत्काल निराकरण कर आवेदकों को सूचित किया गया। शेष 73 आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपा गया, जिनके शीघ्र निराकरण के पश्चात आवेदकों को सूचित करने की बात कही गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम प्रतापपुर श्रीमती ललिता भगत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतापपुर अनिल तिवारी, तहसीलदार प्रतापपुर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर सहित खडग़वां कला सेक्टर की बीस ग्राम पंचायतों के ग्रामीण, महिला-पुरुष पंच, सरपंच, सचिव एवं समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर का सफल संचालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल तिवारी एवं मण्डल संयोजक प्रतापपुर रंजय सिंह द्वारा किया गया।
Wednesday, May 20
सुशासन तिहार: ग्राम पंचायत खडग़वां कला में समस्या समाधान शिविर का आयोजन
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

