Author: newsindialive36@gmail.com

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर फिलहाल पेट्रोल, गैस, डीजल और ऐसे अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का संयमित तरीके से उपयोग करना समय की मांग है। तेलंगाना में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के डिजिटल माध्यम से शिलान्यास और उद्घाटन के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आयातित पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा। सीएनजी के इस्तेमाल को भी बढ़ावा प्रधानमंत्री ने कहा…

Read More

– नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी – 11 मई से निर्वाचन की सूचना सहित अन्य गतिविधि होगी प्रारंभ कोरबा 10 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जून माह में प्रदेश में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन की तिथि तय कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई से शुरू होने वाले निर्वाचन कार्यक्रम की समय सारणी संबंधित जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को प्रेषित की गई है। नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन तिथि की घोषणा के साथ ही…

Read More

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। आज होने वाले मुकाबले में Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru आमने-सामने होंगी। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर जमकर अभ्यास करते नजर आए, जबकि अंपायरों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्टेडियम के बाहर से लेकर अंदर तक क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज Tim David ने मुकाबले से पहले टीम की मानसिकता और तैयारियों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि टीम इस मैच में सकारात्मक सोच के…

Read More

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा मानव सेवा और मातृ सम्मान को समर्पित एक प्रेरणादायी फल वितरण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अध्यक्षता व मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जिला अस्पताल) कोरबा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित कर मातृ शक्ति के त्याग, ममता और सेवा भाव को नमन किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके…

Read More

चंडीगढ़ [एजेंसी]।पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच और लगाए गए आरोपों पर पहली बार विस्तार से अपना पक्ष रखा है। कंपनी ने एक आधिकारिक प्रेस बयान जारी कर कहा कि उसे देश की न्यायपालिका और कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। कंपनी ने अपने बयान में मोबाइल एक्सपोर्ट कारोबार को लेकर कई अहम दावे किए। हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के मुताबिक उसने मई 2023 में मोबाइल फोन एक्सपोर्ट बिजनेस की शुरुआत की थी। कंपनी ने कहा…

Read More

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में दहेज के दानवों ने शादी के सालगिरह के दिन ही 3 माह की गर्भवती महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी है। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव की है। मृतका की पहचान मनीष कुंवर की 22 वर्षीय पत्नी गुडिय़ा देवी के रूप में हुई है। वारदात के बाद परिजन शव को छोडक़र फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि गुडिय़ा की शादी 8 मई 2025 को सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव निवासी मनीष कुंवर के…

Read More

दक्षिणी दिल्ली [एजेंसी]।दिल्ली में साकेत कोर्ट ने फर्जी तरीके से 45 करोड़ की जमीन खरीद मामले में शनिवार को फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर जवाद अहमद सिद्दीकी को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने जवाद अहमद सिद्दीकी की तीन दिन की रिमांड मांगी थी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। जवाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में न्यायिक हिरासत में था। इससे पहले मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार जवाद अहमद सिद्दीकी की जमानत याचिका को साकेत कोर्ट ने दो बार खारिज कर दिया था। पुलिस हिरासत खत्म होने के…

Read More

चेन्नई [एजेंसी]।तमिलगा वेत्री कषगम के प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने आखिरकार रविवार (10 मई) को तमिलनाडु के नौवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में विजय को सीएम पद की शपथ दिलाई। विजय के साथ कुल 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में एस कीर्तना के रूप में एक महिला मंत्री शामिल हैं। इस समारोह के साथ ही तमिलनाडु में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बनी है। इसी के साथ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम…

Read More

कोरबा। भ्रष्ट गतिविधि के चक्कर में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड कुसमुंडा क्षेत्र का एक कर्मचारी सेंट्रल ब्यूरो का इन्वेस्टिगेशन के फंदे में फस गया।। एक कर्मचारी से घूस मांगने की वजह से उसे पर कार्रवाई हुई है । ब्यूरो ने उसे पकड़ा और अपने कब्जे में ले लिया। कहा गया कि भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम के अंतर्गत उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। खबर के अनुसार कोल सेक्टर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने कोल माईनिग प्रोविडेंट फंड में अपनी जमा राशि प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया की । काफी समय गुजारने पर भी उसे यह धनराशि प्राप्त नहीं हुई। बताया गया…

Read More