What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
कोरबा। रविवार की शाम राजपूत क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक समाज के जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह की अगुवाई में बुधवारी स्थित समाज के राम जानकी भवन में आयोजित की गई । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह ने उपस्थित सामाजिक जनों को अवगत कराया की 17 जून को समाज और देश के वीर सपूत छत्रसाल महाराजा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जानी है। लिहाजा इस अवसर पर जयंती को भव्य रूप से मनाने उपस्थित सभी समाज के कनिष्ठ और वरिष्ठ लोगों से सुझाव आमंत्रित किया गया।बैठक में उपस्थित सभी ने जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह के…
बकलोह, ११ मई । चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तडक़े एक दर्दनाक सडक़ हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तुनुहट्टी क्षेत्र के ककीरा घार के पास रात करीब तीन बजे हुआ, जब धर्मशाला से डलहौजी की ओर जा रही एक टैक्सी इनोवा अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में कुल दस लोग सवार थे। इनमें अधिकांश पर्यटक गुजरात के बताए जा रहे हैं। हादसे के समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिसके चलते सडक़ फिसलन भरी बनी…
नईदिल्ली, ११ मई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात पहुंचे, जहां सोमनाथ में एक रोडशो किया। यह रोडशो सोमनाथ अमृत महोत्सव से पहले आयोजित किया गया था। गुजरात के गिर सोमनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। आज सुबह गुजरात के प्रभास पाटन में श्री सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष महा पूजा में शामिल हुए, इसके बाद कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुए, जो मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण की रीतियों के प्रतीक हैं। जिसके बाद भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एक्रोबेटिक्स टीम ने बारह ज्योतिर्लिंगों…
कोलकाता, ११ मई । पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपियों को बिहार और उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और बाद में देर रात पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल लाया गया। इन लोगों को तब पकड़ा गया, जब आरोपियों में से एक ने एक टोल प्लाजा पर यूपीआई के जरिए पेमेंट किया। इसी से जांचकर्ताओं को उनकी लोकेशन ट्रैक करने में मदद मिली। गिरफ्तार किए गए लोगों से फिलहाल पूछताछ…
नई दिल्ली। कनाडा के वैंकूवर में एक ऐसा सडक़ हादसा सामने आया है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। शनिवार दोपहर को हुए एक भीषण एक्सीडेंट के बाद एक मोटरसाइकिल जमीन पर गिरने के बजाय सडक़ के बीचों-बीच लगी ट्रैफिक लाइट से जा लटकी। पुलिस के अनुसार, दोपहर में 72वीं एवेन्यू और 120वीं स्ट्रीट के पास स्कॉट रोड के 7100-ब्लॉक पर एक मोटरसाइकिल और कार के बीच टक्कर की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। यह घटना वैंकूवर के दक्षिणी उपनगर डेल्टा की है। चश्मदीदों और घटनास्थल से मिले फुटेज के अनुसार, एक…
गोंडा, ११ मई । भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया।उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के नियमों का उल्लंघन करने पर पहलवान विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस दी गई है। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो उनके खिलाफ प्रतिबंध जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है। अध्यक्ष ने कहा कि विनेश अब हर बात पर आरोप लगाने की आदी हो गई हैं। उन्होंने कहा, जब विनेश ने प्रतियोगिता में आने की बात कही थी, तब…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। क्या आप भी चाट-गुपचुप के दीवाने हैं, तो अब आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि यही टेस्टी गुपचुप आपके लिए हानिकारिक साबित हो सकता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रेड़ा ग्राम में ठेले पर गुपचुप खाना 25 लोगों के लिए मुसीबत बन गया। गुपचुप खाने के कुछ घंटे बाद कई लोगों की तबीयत बिगडऩे लगी, जिसमें उल्टी और दस्त की शिकायतें सामने आईं। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रेड़ा ग्राम में एक ठेले पर बुक रहे गुपचुप को खाने के बाद लगभग 25 लोग की हालत बिगड़ गई। इसमें अधिकतर संख्या में महिलाएं और 3 बच्चे भी शामिल हैं।…
कोरबा। जिले के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति पाली बुढ़ापारा द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पोषक अधिकारी शारदा शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम जुट गई है। समिति को इस वर्ष 2000 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य मिला है। समिति अंतर्गत काशीमुड़ा, दुल्लापुर, दर्रीपारा, पाली, कुल्हरिया, खम्हारमुड़ा, कुरथा, बगबुड़ी, बुढ़ापारा, छिनपुरी, भदरापारा, मिसिया (अ), मिसिया (ब) व बगाही समेत 14 फड़ आता है जहां 1990 तेंदूपत्ता संग्राहक पंजीकृत हैं। इन संग्राहकों द्वारा बड़ी संख्या में जंगल पहुंचकर तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया जा रहा है और अपने-अपने संबंधित…
रांची, ११ मई । रांची के सदर थाना क्षेत्र से लापता डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची पुलिस को एक्स पर लिखा है- अदिति बिटिया की खोज से जुड़े अभियान में कार्रवाई करते हुए शीघ्र सूचित करें। बच्ची के गायब होने के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं और उसकी तलाश में पूरे शहर में पोस्टर लेकर घूम रहे हैं। सोशल मीडिया पर अदिति को खोजने लिए अभियान तेज हो चुका है। सीएम के निर्देश के बाद पुलिस ने भी सर्च अभियान तेज किया है। हालांकि सोमवार सुबह तक…
कोरबा। मदर्स डे पर ब्रह्माकुमारीज़ के बालको सेंटर में एक भव्य और भावुक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समर कैंप के बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के विशेष सम्मान के साथ हुई। समर कैंप के बच्चों ने अपनी माताओं का तिलक लगाकर और पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया। इस भावुक दृश्य ने सभी की आंखों को नम कर दिया। बच्चों ने अपनी मां को जीवन देने और निस्वार्थ परवरिश के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा लिया गया संकल्प रहा। सभी बच्चों ने हाथ…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
