What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
जांजगीर चांपा। श्री शिवरीनारायण मठ में प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को आयोजित होने वाले रविवारीय राम कथा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास ने रामचरितमानस की पूजा अर्चना के साथ की। इस अवसर पर दूर -दराज के क्षेत्रों से आए हुए मानस के वक्ताओं एवं श्रोताओं ने रामचरितमानस की कथा का रसपान किया?। राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपने आशीर्वचन संदेश में कहा कि – रविवारीय राम कथा के आयोजन को लगभग 14 वर्ष पूर्ण हो गए इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक श्री अग्रवाल सपत्नीक उपस्थित हैं, अभी कुछ दिन पहले…
जांजगीर। कर्ज से बचने के लिए एक युवक ने अपने ही घर में सवा दो लाख रुपए की चोरी की झूठी कहानी रच दी। मामला जांजगीर जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र का है। युवक ने पुलिस को बताया कि घर से अलमारी सहित नकदी चोरी हो गई है, लेकिन पुलिस की सतर्कता और पूछताछ में पूरा मामला खुल गया। घटना गत 9 मई की है। बनडभरा निवासी नरेश भारद्वाज ने बिर्रा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसने 8 मई को अपनी पुश्तैनी जमीन मां लीला बाई कश्यप को बेची थी। जमीन बिक्री से मिले 2 लाख 21 हजार रुपए…
एमसीबी। जिले के झगराखाण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाराडोल में रविवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति का शव नदी किनारे आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने नदी किनारे स्थित आम के पेड़ पर एक व्यक्ति को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वासुदेव परगनिहा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।पुलिस ने मौके…
एमसीबी/खडग़वां। शनिवार को विकासखंड खडग़वां के ग्राम कोडांगी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न विभागों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, 20 सूत्रीय क्रियान्वयन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य रूप से शामिल हुए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग को कुल 313 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर ही विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं। इसके तहत 25 कम सुनाई देने वाले हितग्राहियों को कान की मशीन वितरित की गई, 11 हितग्राहियों को छड़ी (स्टिक) एवं 15 को वॉकर स्टिक…
कोरिया चरचा कॉलरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया के जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के निर्देशानुसार भाजपा शिवपुर-चरचा मंडल में संगठनात्मक विस्तार किया गया। मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर जुझारू एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है। संगठनात्मक विस्तार के तहत वरिष्ठ श्रमिक नेता धर्मेंद्र सिंह एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मनीष गुप्ता को मंडल उपाध्यक्ष, रणविजय सिंह को मंडल महामंत्री, जबकि प्रियंका विश्वकर्मा एवं अशोक निर्मलकर को मंडल मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण श्रमिक…
कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिले में आयोजित सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आई है, जिसने शासन की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर प्रदेश सरकार गांव-गांव पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर कुछ जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं। मामला कोरिया जिले के वनांचल क्षेत्र उज्ञाव गांव का है, जहां 8 मई को जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। यह गांव जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से लगभग 70 किलोमीटर…
लाखों के हिसाब में गड़बड़ी से उठे सवाल कोरिया चरचा कालरी। कोरिया जिले का गौरव एवं चरचा कॉलरी क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली अखिल भारतीय सेशन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता, जो वर्षों तक क्षेत्र में पर्व और उत्सव की तरह मनाई जाती रही, अब आयोजन समिति के कुछ पदाधिकारियों की कथित वित्तीय अनियमितताओं के कारण विवादों में घिरती दिखाई दे रही है। लगभग 50 वर्षों के गौरवशाली इतिहास वाली इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का गोल्डन जुबली वर्ष फरवरी 2026 में बड़े स्तर पर आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रतिवर्ष लाखों रुपये का व्यय होता…
नईदिल्ली, ११ मई । वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल, गैस, डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से इस्तेमाल करना समय की मांग है। इस वैश्विक संकट के समय हमें कुछ संकल्प लेने होंगे। देशभक्ति का अर्थ केवल देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देना ही नहीं है, बल्कि इस कठिन समय में जिम्मेदारी से जीना और देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना भी है।तेलंगाना में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का डिजिटली शिलान्यास…
तेहरान, ११ मई । पश्चिम एशिया में दो महीने से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। ईरान ने अमेरिका के 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव पर अपना जवाब मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के माध्यम से ट्रंप प्रशासन के पास भेज दिया है।पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, अमेरिका में ईरान के जवाब की समीक्षा की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों पक्षों के बीच इस सप्ताह पाकिस्तान में शांति वार्ता हो सकती है। हालांकि, युद्धविराम की कोशिशों के बीच खाड़ी क्षेत्र…
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर से सटे खूबसूरत पर्यटन स्थल डिमना लेक के पीछे स्थित लेक व्यू होटल एंड रिसॉर्ट रविवार को अखाड़ा बन गया। बोड़ाम थाना क्षेत्र की बोटा पंचायत के गेरूआ गांव में स्थित इस रिसॉर्ट में कथित रूप से चल रहे देह व्यापार के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित ग्रामीणों ने रिसॉर्ट के मैनेजर की पिटाई कर दी और तीन युवक-युवतियों को पकडक़र पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले छह महीनों से इस रिसोर्ट में बाहरी युवक-युवतियों का आना-जाना संदिग्ध रूप से बढ़ गया था। रविवार सुबह करीब 10.30 बजे, जब शक यकीन…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
