जांजगीर-चांपा। आकांक्षा आवासीय विद्यालय जांजगीर में ‘विद्यार्थी प्रोत्साहन एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना तथा उन्हें भविष्य के लिए सही दिशा प्रदान करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि केवल सम्मान करना ही हमारा उद्देश्य नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लक्ष्यों के प्रति प्रेरित करना हमारा ध्येय है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पर फोकस और अनुशासन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार करियर का चयन करें। कलेक्टर ने यह भी आश्वस्त किया कि जिले के किसी भी बच्चे को पढ़ाई में यदि किसी प्रकार की बाधा आती है, तो जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने विद्यार्थियों से कहा कि चुनौतियों को स्वीकार कर निरंतर प्रयास करते रहने से ही सफलता प्राप्त होती है। एसडीएम जांजगीर एवं आकांक्षा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सुब्रत प्रधान ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित आकांक्षा नि:शुल्क आवासीय कोचिंग की विस्तृत जानकारी दी, अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठाने की अपील की।
इसके उपरांत माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल मेरिट सूची में नैतिक गौतम एवं लोकेश राठौर तथा हायर सेकेंडरी मेरिट सूची में कु. खुशबू देवांगन सहित 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले जिले के 163 मेधावी छात्र-छात्राओं को कलेक्टर एवं अधिकारियों ने सम्मानित किया।
Wednesday, May 20
जिले के मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
Previous Articleमोबाइल एप से आईपीएल पर सट्टा, आरोपी गिरफ्तार
Next Article सडक़ किनारे खड़े कार के शीशे को तोड़ा बदमाशों ने
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

