जांजगीर। आईपीएल के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने वाले एक आरोपी को सक्ती जिले की जैजैपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया और मोबाइल एप के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था।
मुखबिर की सूचना पर 9 मई को पुलिस की टीम ने करौवाडीह के संगम चौक पर घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन मुख्य आरोपी अशोक मनहर को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप चैट और सर्च हिस्ट्री से ऑनलाइन सट्टेबाजी के पुख्ता सबूत मिले हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अशोक मनहर (34) निवासी करौवाडीह है। वह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टेबाजी के लिए आईडी और लिंक उपलब्ध कराता था। गेम विन 247, कल्याण फिक्स गेम और श्रीदेवी पैनल चार्ट जैसे एप का उपयोग कर सट्टा खिलाया जा रहा था। सट्टे की पूरी लेनदेन प्रक्रिया कैशलेस थी। आरोपी फोनपे के जरिए पैसे लेता-देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7(1) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
What's Hot
Friday, August 21
मोबाइल एप से आईपीएल पर सट्टा, आरोपी गिरफ्तार
Previous Articleरविवारीय राम कथा का हुआ आयोजन शिवरीनारायण मठ में
Next Article जिले के मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

