What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
दीपका, कुसमुंडा और गेवरा के श्रमिक नेताओं ने दिखाई एकजुटता: दिनांक 10 मई 2026 की देर शाम कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही एवं संभागीय प्रभारी का गेवरा आगमन हुआ। इस दौरान कोयला क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रमिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य रूप से श्री गिरजा साहू (दीपका) और श्री अशोक साहू (महामंत्री, कुसमुंडा) ने अपनी पूरी टीम के साथ किया। कुसमुंडा और दीपका से प्रमुख उपस्थिति: कुसमुंडा क्षेत्र से मनीष सिंह (सदस्य, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति एवं केंद्रीय संगठन मंत्री), निरंजन सिंह (क्षेत्रीय कल्याण समिति),…
बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बिलासपुर इकाई ने आज दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक पुलिस सहायक उप निरीक्षक (ASI) और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) कार्यालय के कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पहला मामला: थाना चंद्रपुर का ASI गिरफ्तार एसीबी के अनुसार, सक्ती जिले के थाना चंद्रपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। बताया गया कि शिकायतकर्ता शिव प्रसाद बरेठ (ग्राम बालपुर) ने एसीबी कार्यालय बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके और परिवार के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में कड़ी…
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद टीएमसी से निलंबित रिजु दत्ता ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह मामला यही पर शांत हो जाएगा। रविवार को एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से रिजु दत्ता ने कहा, मैंने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ कुछ बातें की थीं, वह व्यक्तिगत नहीं, पार्टी लाइन के तहत थीं। मैंने तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में आईपीएस अजय पाल शर्मा के बारे में एक वीडियो बनाया था। अब मेरी पार्टी ने मुझे सच बोलने के कारण 6 साल…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पहली सरकार बनने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की विपक्षी एकता की अपील को कांग्रेस और वाम दलों ने सिरे से खारिज कर दिया है। रविवार को कांग्रेस और विभिन्न वामपंथी दलों ने साफ कहा कि वे टीएमसी के साथ किसी भी तरह का राजनीतिक गठबंधन नहीं करेंगे। ममता ने की थी विपक्षी एकजुटता की अपील शनिवार को बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ पांच अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान की शीर्ष सैन्य नेतृत्व टीम की सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद ईरानी सेना को नए रणनीतिक निर्देश जारी किए गए हैं। इस बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका और इजरायल समर्थित ताकतों को चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी हमले का तेज, कठोर और निर्णायक जवाब दिया जाएगा। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब होर्मुज जलडमरूमध्य में लगातार समुद्री घटनाएं, तेल टैंकरों पर कथित हमले और ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर फिलहाल पेट्रोल, गैस, डीजल और ऐसे अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का संयमित तरीके से उपयोग करना समय की मांग है। तेलंगाना में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के डिजिटल माध्यम से शिलान्यास और उद्घाटन के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आयातित पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा। सीएनजी के इस्तेमाल को भी बढ़ावा प्रधानमंत्री ने कहा…
– नगरपालिकाओं एवं त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी – 11 मई से निर्वाचन की सूचना सहित अन्य गतिविधि होगी प्रारंभ कोरबा 10 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जून माह में प्रदेश में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन की तिथि तय कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई से शुरू होने वाले निर्वाचन कार्यक्रम की समय सारणी संबंधित जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को प्रेषित की गई है। नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन तिथि की घोषणा के साथ ही…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। आज होने वाले मुकाबले में Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru आमने-सामने होंगी। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर जमकर अभ्यास करते नजर आए, जबकि अंपायरों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्टेडियम के बाहर से लेकर अंदर तक क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज Tim David ने मुकाबले से पहले टीम की मानसिकता और तैयारियों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि टीम इस मैच में सकारात्मक सोच के…
कोरबा। अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा मानव सेवा और मातृ सम्मान को समर्पित एक प्रेरणादायी फल वितरण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अध्यक्षता व मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जिला अस्पताल) कोरबा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित कर मातृ शक्ति के त्याग, ममता और सेवा भाव को नमन किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके…
[pdf-embedder url="https://newsindialive36.com/wp-content/uploads/10.05.2026.pdf%22] Download
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
