Author: newsindialive36@gmail.com

वाशिंगटन, ११ मई । अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने अपनी कंपनी में काम करने वाले 540 कर्मचारियों को रातोंरात करोड़पति बना दिया। दरअसल, शख्स ने अपनी पारिवारिक कंपनी को 1.7 अरब डालर में बेच दिया और 540 कर्मचारियों को उसमें से 24 करोड़ डालर बांट दिए। प्रत्येक कर्मचारी को औसतन लगभग 443,000 अमेरिकी डालर (करीब 41830496 रुपये) मिलेंगे। वाल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, फाइबरबांड कार्प के पूर्व सीईओ ग्राहम वाकर ने अपनी पारिवारिक कंपनी को पिछले साल 1.7 बिलियन डालर में बेच दिया था। समझौते पर हस्ताक्षर से पहले उन्होंने शर्त रखी कि बिक्री से प्राप्त राशि का…

Read More

नईदिल्ली, ११ मई । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह निष्क्रिय करने के लिए अभी काफी काम बाकी है। नेतन्याहू ने कहा कि स्थायी समाधान तभी संभव है, जब ईरान के उच्च संवर्धित यूरेनियम भंडार को पूरी तरह देश से बाहर हटाया जाए और उसके सभी संवर्धन केंद्र ध्वस्त किए जाएं। उन्होंने दावा किया कि इजरायली सैन्य कार्रवाई से ईरान के परमाणु नेटवर्क, क्षेत्रीय सहयोगी समूहों और मिसाइल उत्पादन क्षमता को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन खतरा अब भी बना…

Read More

गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक बाइक सवार युवक ने एक साल के भीतर 50 बार यातायात नियमों का उलंघन किया। उस बाइक पर कैमरे के माध्यम से कई नियमों के उलंघन के तहत तीन लाख 68 हजार रुपये के चालान कर दिए गए। शनिवार शाम ट्रैफिक पुलिस ने जांच के दौरान बाइक रोकी तो चालान की जानकारी मिली। चालान नहीं भरने पर बाइक को जब्त कर लिया गया। यातायात पुलिस नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई कर रही है। चेकिंग के दौरान जिन वाहनों पर 90 दिनों से अधिक समय से चालान लंबित…

Read More

कोलकाता, ११ मई । पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर तृणमूल कांग्रेस से छह वर्षों के लिए निलंबित किए जाने के बाद पार्टी के पूर्व प्रवक्ता ऋजु दत्ता ने नेतृत्व और संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।उन्होंने स्थानीय स्तर के तृणमूल नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए। ऋजु के मुताबिक पंचायत से लेकर नगर निकाय तक के नेताओं ने आम लोगों से जमकर वसूली की। कहा कि घर का नक्शा पास कराने से लेकर कमोड लगाने तक के लिए पैसे देने पड़ते थे।बता दें कि तृणमूल ने दत्ता को अनुशासन समिति के सामने पेश होने को कहा था, लेकिन वह उपस्थित…

Read More

रायपुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी वेणु जंघेल गिरफ्तार थाना कोतवाली पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच एसीसीयू की कार्यवाही — 04 दिन के पुलिस रिमांड में पूछताछ उपरांत आरोपी जेल दाखिल विवरण – माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ की कक्षा 12वीं हिंदी विषय के प्रश्नपत्र के सोशल मीडिया में वायरल होने एवं पेपर लीक की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपायुक्त मध्य जोन के निर्देशन में थाना कोतवाली की विशेष टीम…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 11 मई को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिलेगा। उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी और बारिश से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, जबकि राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर बना रहेगा। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि लोकतंत्र की मजबूती टकराव में नहीं, बल्कि संस्थागत संतुलन और पारस्परिक मर्यादाओं से होती है। 75 साल में न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच संतुलन की एक अच्छी स्पि्रट बनी है, इसे और दृढ़, सुदृढ़ और आगे बढ़ाने के लिए हम सबको साथ मिलकर काम करना चाहिए। ये बातें गृह मंत्री ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दो पुस्तकों द बेंच द बार एंड द बिजार तथा द लाफुल एंड द आफुल के विमोचन के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि इन पुस्तकों के लेखक न सिर्फ भारत के…

Read More

नई दिल्ली। हंटावायरस से प्रभावित क्रूज जहाज से रविवार को यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के समूह उतरे और उन्हें उनके संबंधित देशों में वापस भेजा गया। यह प्रक्रिया वैश्विक स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में चल रही है और सोमवार तक जारी रहने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी यात्री में वायरस के लक्षण नहीं थे। उन्हें सैन्य बसों में टेनेरिफ हवाई अड्डे ले जाया गया, जहां से उनके संबंधित देशों द्वारा भेजे गए सरकारी विमानों से द्वीप से निकाला जाएगा। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि उनका आम जनता से कोई संपर्क नहीं होगा।…

Read More

नई दिल्ली। वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल, गैस, डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से इस्तेमाल करना समय की मांग है। इस वैश्विक संकट के समय हमें कुछ संकल्प लेने होंगे। देशभक्ति का अर्थ केवल देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देना ही नहीं है, बल्कि इस कठिन समय में जिम्मेदारी से जीना और देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना भी है। तेलंगाना में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का डिजिटली शिलान्यास एवं…

Read More

कोरबा, 10 मई 2026/ जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) कोरबा की शासी परिषद की बैठक 11 मई 2026 को दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर सह अध्यक्ष, जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा द्वारा की जाएगी।बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत डीएमएफ से संचालित विकास एवं जनकल्याण कार्यों सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद के माननीय सदस्यों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

Read More