एमसीबी। जिले के झगराखाण्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाराडोल में रविवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति का शव नदी किनारे आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने नदी किनारे स्थित आम के पेड़ पर एक व्यक्ति को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वासुदेव परगनिहा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर मृतक की मानसिक स्थिति एवं अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
What's Hot
Saturday, June 13
पाराडोल में नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

