What's Hot
Author: newsindialive36@gmail.com
कोरबा। गेवरा खदान में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार मरावी 26 वर्ष पिता किताब सिंह मरावी निवासी बड़े बांका चैतमा के रूप में हुई है। बताया गया कि 10 मई रविवार की रात करीब 9:45 बजे अमित कुमार मरावी ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एनएस 6321 में कोयला लोड लेकर गेवरा खदान के दो नंबर आउट बेरियल के पास बिल्टी चेक कराने गया था। इसी दौरान किसी वहां से गुजर रहे दूसरे ट्रेलर वाहन ने अमित मरावी को जोरदार ठोकर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि चालक की…
कोरबा। अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा मानव सेवा और मातृ सम्मान को समर्पित एक प्रेरणादायी फल वितरण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अध्यक्षता व मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (जिला अस्पताल) कोरबा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित कर मातृ शक्ति के त्याग, ममता और सेवा भाव को नमन किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके…
कटघोरा। रविवार होने के कारण कटघोरा क्षेत्र के प्रसिद्ध झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर आज भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे थे। पिकनिक स्थान से छुटपुट बदमाशी करने की मौखिक शिकायत आती रही। इसी दौरान कुछ बाइक चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए फर्राटे भरते नजर आए, जिससे पिकनिक मनाने आए लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा था। पुलिस की मुस्तैदी के चलते ऐसे उत्पाती वाहन चालकों पर तत्काल कार्रवाई की गई। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर…
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 कोरबा । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के दौरान राजनीतिक दलों एवं उनके अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार करने के लिए शासकीय व अशासकीय भवनों पर नारे लिखे जाने तथा विद्युत एवं टेलीफोन के खम्भों पर चुनाव प्रचार से सम्बन्धित झंडिया लगाये जाने के कारण शासकीय व अशासकीय सम्पत्ति का स्वरूप विकृत हो जाता है। संपत्ति विरूपण निवारण के संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश अनुसार छत्तीसगढ़ सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 की धारा 03 में निहित प्रावधानानुसार…
कोरबा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जून माह में प्रदेश में नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन की तिथि तय कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मई से शुरू होने वाले निर्वाचन कार्यक्रम की समय सारणी संबंधित जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को प्रेषित की गई है। नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन तिथि की घोषणा के साथ ही संबंधित नगरपालिकाओं एवं पंचायतों के ऐसे क्षेत्र जहां चुनाव होना है, वहाँ तत्काल प्रभाव से आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार 11 मई…
सक्ती। जिले के जैजैपुर से मालखरौदा तक बीती रात अज्ञात बदमाशों ने सडक़ किनारे खड़ी कई कार के शीशे फोड़ दिए। मिशन चौक, पिहरीद और कलमी गांव समेत कई स्थानों पर हुई इस तोडफ़ोड़ ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, तोडफ़ोड़ की यह घटना जैजैपुर क्षेत्र से शुरू होकर मालखरौदा तक फैली। बदमाशों ने रास्ते में सडक़ किनारे खड़े कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। सुबह जब वाहन मालिकों ने अपनी गाडिय़ों…
जांजगीर-चांपा। आकांक्षा आवासीय विद्यालय जांजगीर में ‘विद्यार्थी प्रोत्साहन एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना तथा उन्हें भविष्य के लिए सही दिशा प्रदान करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि केवल सम्मान करना ही हमारा उद्देश्य नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लक्ष्यों के प्रति प्रेरित करना हमारा ध्येय है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पर फोकस और अनुशासन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित…
जांजगीर। आईपीएल के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने वाले एक आरोपी को सक्ती जिले की जैजैपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया और मोबाइल एप के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर 9 मई को पुलिस की टीम ने करौवाडीह के संगम चौक पर घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन मुख्य आरोपी अशोक मनहर को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप चैट और सर्च हिस्ट्री से ऑनलाइन सट्टेबाजी के पुख्ता…
जांजगीर चांपा। श्री शिवरीनारायण मठ में प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को आयोजित होने वाले रविवारीय राम कथा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास ने रामचरितमानस की पूजा अर्चना के साथ की। इस अवसर पर दूर -दराज के क्षेत्रों से आए हुए मानस के वक्ताओं एवं श्रोताओं ने रामचरितमानस की कथा का रसपान किया?। राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपने आशीर्वचन संदेश में कहा कि – रविवारीय राम कथा के आयोजन को लगभग 14 वर्ष पूर्ण हो गए इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक श्री अग्रवाल सपत्नीक उपस्थित हैं, अभी कुछ दिन पहले…
जांजगीर। कर्ज से बचने के लिए एक युवक ने अपने ही घर में सवा दो लाख रुपए की चोरी की झूठी कहानी रच दी। मामला जांजगीर जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र का है। युवक ने पुलिस को बताया कि घर से अलमारी सहित नकदी चोरी हो गई है, लेकिन पुलिस की सतर्कता और पूछताछ में पूरा मामला खुल गया। घटना गत 9 मई की है। बनडभरा निवासी नरेश भारद्वाज ने बिर्रा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसने 8 मई को अपनी पुश्तैनी जमीन मां लीला बाई कश्यप को बेची थी। जमीन बिक्री से मिले 2 लाख 21 हजार रुपए…
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
