कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा साफ-सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बावजूद इसके विभिन्न वार्डों की नालियां अधिकारियों एवं सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते साफ नहीं हो रही है और नालियों में जाम की समस्या बराबर बनी हुई है। ताजा मामला निगम के वार्ड क्रमांक 29 मुड़ापार में देखने को मिल रहा है, जहां बायपास रोड की नालियां जाम की वजह से बजबजा रही है और लोग इसके सड़ांध से परेशान हैं। बजबजाती नाली की वजह से यहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है वहीं लोगों के सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। लोग बीमार पडऩे के साथ संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड के अन्य मोहल्ले में भी साफ-सफाई का अभाव बना हुआ है, जहां जगह-जगह कूड़ा-करकट के ढेर लगे हुए हैं। निगम आयुक्त और महापौर को चाहिए कि वे इस ओर ध्यान दें और साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करवाएं।
Wednesday, May 20
बजबजा रही मुड़ापार बायपास की नालियां, सफाई के प्रति निगम का ध्यान नहीं
Previous Articleडिवाइडर से टकराने के बाद ट्रेलर में लगी आग
Next Article चालक नशे में तो नही ट्रैफिक पुलिस ने की जांच
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

