कोरबा। वीर सिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सामूहिक शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन महासंघ के प्रधान संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में रायपुर के स्पीकर हाउस सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजपूत क्षत्रिय समाज कोरबा जिलाध्यक्ष ठा. अवधेश सिंह को सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़ का पदेन संरक्षक सदस्य नियुक्त किया गया। साथ ही शैलेष सिंह सोमवंशी को उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत करते हुए महासंघ के प्रांतीय कार्यकारिणी टीम में जिम्मेदारी दी गई। अन्य 18 संगठनों को मिलाकर कुल 34 कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने भी शपथ लिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के 19 क्षत्रिय राजपूत संगठनों ने हिस्सा लिया, जिसमें मुख्य रूप से निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष जेके सिंह, महासचिव प्रेम सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
Wednesday, May 20
राजपूत महासंघ में अवधेश सिंह को मिला दायित्व
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

