अकलतरा। छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सौरभ सिंह ने अकलतरा नगर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने बड़ी पहल की है। उन्होंने जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड को पत्र लिखकर शहर के प्रमुख चौकों में हाई मास्ट लाइट एवं 20 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने का अनुरोध किया है। सौरभ सिंह द्वारा भेजे गए पत्र में अकलतरा नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल- शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक एवं महाराणा प्रताप चौक में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा निगरानी व्यवस्था के अभाव का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा है कि इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन होता है, जिसके चलते रात्रिकालीन सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
पत्र में जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड से कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (ष्टस्क्र) के तहत उक्त चौकों में हाई मास्ट लाइट और 20 नग सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया गया है। सौरभ सिंह ने उम्मीद जताई है कि कंपनी जनहित को देखते हुए इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।
उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि जेएसडब्ल्यू द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक और जनहितकारी कार्य सराहनीय रहे हैं। यदि यह योजना लागू होती है तो नगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी बढ़ेगी और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के व्यस्त चौकों में सीसीटीवी कैमरे और हाई मास्ट लाइट लगने से अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और रात्रिकालीन आवागमन में काफी सुधार आएगा। अकलतरा नगर के लिए इसे एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी पहल माना जा रहा है।
What's Hot
Saturday, June 13
सौरभ सिंह की पहल पर अकलतरा के प्रमुख चौक में लगेंगे हाई मास्ट लाइट
Previous Articleशिविर: 716 आवेदन, मौके पर योजनाओं का लाभ
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

