कोरबा। जागृति क्लब एसईसीएल ढ़ेलवाडीह (कोरबा क्षेत्र) द्वारा मातृ दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं मंगल वंदना के साथ शुरू हुआ, जिससे पूरा सभागार श्रद्धा संस्कृति और आत्मिकता के प्रकाश से आलोकित हो उठा।
समारोह में मातृत्व की महिमा नारी सम्मान एवं भारतीय संस्कृति में मां के सर्वोच्च स्थान को अत्यंत मार्मिक एवं साहित्यिक शब्दों में अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं का गुलदस्ता श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सोनिया खूंटे, कौशिल्या कंवर, मीना शर्मा, कोरल वर्मा एवं सुचित्रा मानिकपुरी की उपस्थिति रही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति की वरिष्ठ कवित्रियों में श्रीमती कविता जैन, किरण सोनी,निर्मला ब्राह्मणी, रसीदा बानो एवं अनुसुईया श्रीवास की स्नेहमयी उपस्थिति ने समारोह को एक विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर जागृति क्लब के जागरूक सदस्यों में श्रीमती गीतांजलि तिवारी,निशा पांडेय, ज्योति दीवान, रजनी राठौर, रीता कंवर,बिंदा सिंह , नीलिमा साहू, वंदना सोनी, जय श्री दीप, लता चतुर्वेदी, संतोषी साहू, प्रीति गुप्ता ,अंजू जायसवाल, प्रीति महंत, परवीन विंध्यराज, मिताली मेहता,सरिता विंध्यराज, नमीता गुप्ता, बसंती जाय, और लक्ष्मी सिंह जी के अथक प्रयास से सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के सूत्रधार प्रसिद्ध समाजसेवी विमल मानिकपुरी के साथ बलराम राठौर, सूर्यकांत साव , तोषराम राठौर, सुबोध तिवारी, बोधी निषाद, जोशी बेबी, दिनेश , मनबोध महंत, अरुण मधुकर, अरविंद सिंह,रमेश परिहर,विवेक सिंह उमेश चंद्र ,खिलावन पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह के अंत में विमल मानिकपुरी द्वारा सभी अतिथियों मातृशक्तियों सहयोगियों एवं उपस्थित जन समूह के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, सम्मान, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं की मधुर छांव में अत्यंत सफल पूर्ण संपन्न हुआ।।
What's Hot
Saturday, June 13
ढेलवाडीह में मातृ दिवस पर हुआ नारी शक्ति का सम्मान
Next Article शिविर: 716 आवेदन, मौके पर योजनाओं का लाभ
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

