कोरबा। जिले में कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा रेंज में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। यहां के मेड़उड़ पहाड़ में 48 की संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों के दल में से कुछ हाथी पहाड़ से नीचे उतरकर क्षेत्र में स्थित ग्रामीणों के बाड़ी को निशाना बना रहे हैं और उत्पात मचाकर वहां लगे सब्जी के पौधों को तहस-नहस कर दे रहे हैं जिससे ग्रामीण काफी हलाकान हैं। बीती रात पुन: एक दर्जन से अधिक हाथी झुंड से अलग हुए और पहाड़ से नीचे उतरकर जटगा में दो ग्रामीणों के बाड़ी को उजाड़ दिया। यहां लगे सब्जी के पौधों को हाथियों ने बुरी तरह तहस-नहस कर दिया है। पीडि़त ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों द्वारा रात में किए गए नुकसानी के आंकलन में जुट गया है। प्रारंभिक तौर पर हाथियों के ताजा उत्पात में ग्रामीणों को हजारों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बताया जाता है कि हाथियों का दल रातभर उत्पात मचाता रहा। जैसे ही सुबह होने का संकेत मिला हाथी पुन: वापस पहाड़ पर चढ़ गए और अपने झुंड में शामिल होकर विश्राम करने लगे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाथियों का रहवास क्षेत्र में स्थित मेड़उड़ पहाड़ पर बना हुआ है। हाथी काफी दिनों तक शांत थे लेकिन गत एक सप्ताह से क्षेत्र में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। कुछ हाथी पहाड़ से नीचे उतरकर बाड़ी को निशाना बना रहे हैं और उसे उजाड़ दे रहे हैं। इधर कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में भी तीन हाथी घूम रहे हैं। गीतकुंआरी के पास जंगल में मौजूद हाथियों ने अभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन उसके द्वारा उत्पात मचाए जाने की संभावना को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
What's Hot
Saturday, June 13
जटगा रेंज में पहाड़ से नीचे उतरकर हाथी बना रहे बाड़ी को निशाना
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

